Share price jump of this company will make you shock : बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार के इसके स्टॉक ने 52 हफ्ते की हाई यानी 5 फीसदी उछाल के साथ 571.05 रुपये पर बंद हुआ. इस शेयर की कीमत कभी सिर्फ 11 रुपये थी. इस कंपनी के शेयर की कभी 11 रुपये थी कीमत, एक साल में बना दिया करोड़पति.
Share price jump of this company will make you shock
Multibagger Stock: शेयर बाजार में पैसा लगाने का जोखिम हर किसी के बस की बात नहीं है, खासकर नए खिलाड़ियों के लिए. इसमें जहां एक तरफ काफी सूझबूझ से फैसला बाजार के हिसाब से लेना होता है तो वहीं दूसरी तरफ धैर्य भी काफी मायने रखता है. आज हम आपको उस मल्टीबैगर शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज सालभर के अंदर पैसों की बारिश कर दी. निवेशकों को करोड़पति बना दिया. जी हां, इस मालामाल करने वाले इस शेयर वाली कंपनी का नाम है एलीटेकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, जो तंबाकू के कारोबार से जुड़ी है.
एक साल में करोड़पति

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार के इसके स्टॉक ने 52 हफ्ते की हाई यानी 5 फीसदी उछाल के साथ 571.05 रुपये पर बंद हुआ. इस शेयर की कीमत कभी सिर्फ 11 रुपये थी. लेकिन एक साल के अंदर 5000 फीसदी के जबरदस्त रिटर्न के साथ निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है. पिछले हफ्ते ये शेयर करीब सत्ताई फीसदी चढ़ा था, जबकि एक महीने में करीब सत्तावन फीसदी ऊपर गया.
Also Read;
Jio की नई रणनीति: 5G विस्तार, AI सेवाएं और सस्ते प्लान्स का धमाका!
एलीटेकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयर में अगर किसी ने छह महीने पहले एक लाख रुपये लगाया होता तो आज उसकी कीमत करीब साढ़े सात लाख होती, यानी एक लाख रुपये के निवेश पर साढ़े छह लाख का फायदा हुआ. मतलब छह महीने में 655 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
शेयर ने किया मालामाल
इसे ऐसे समझ सकते हैं कि किसी ने अगर एक लाख रुपये का इस कंपनी के शेयर में निवेश किया होता एक साल में 5000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिलने पर इसकी कीमत 50 लाख रुपये हो चुकी होती. एक साल पहले जहां इस शेयर की कीमत 11 रुपये थी तो वहीं अब ये 571 रुपये से ज्यादा है. जाहिर है, निवेशकों के लिए ये शानदार रिटर्न पाने का मौका है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. Newsjagran.in की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


