5 Effective home remedies to avoid tanning : टैनिंग दूर करने के घरेलू उपाय. धूप से होने वाली टैनिंग से बचना चाहते हैं तो सस्ते और असरदार घरेलू उपाय अपनाएं, जो महंगे सनस्क्रीन का बेहतरीन विकल्प है.
5 Effective home remedies to avoid tanning
Home Remedies for Tanning: धूप में निकलते ही सबसे पहले जो डर सताता है, वो है स्किन टैनिंग का, चेहरा झुलसने लगता है, रंगत डल हो जाती है और फिर शुरू होती है. महंगी क्रीम और सनस्क्रीन की तलाश हर कोई करता है. लेकिन क्या वाकई हर बार सौंदर्य उत्पादों पर पैसा खर्च करना जरूरी है? हमारी रसोई में ही छुपे हैं ऐसे नुस्खे, जो धूप से भी आपकी त्वचा की हिफाजत कर सकते हैं. अगर आप भी टैनिंग से परेशान हैं और हर बार महंगे सनस्क्रीन पर भरोसा नहीं करना चाहती, तो ये घरेलू उपाय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होंगे.
1. टमाटर का जादू
टमाटर में मौजूद लाइकोपीन धूप से त्वचा को बचाने में मदद करता है. एक पका टमाटर लें, उसका रस निकालें और चेहरे पर लगाएं. इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें. हफ्ते में 3 बार यह तरीका अपनाएं और फर्क देखें.
2. नींबू और शहद का मिश्रण
नींबू में ब्लीचिंग एजेंट होता है और शहद त्वचा को मॉइस्चर देता है. आपको बस एक चम्मच नींबू का रस लेना है और इसमें शहद मिला लेना है. इसके बाद 10 मिनट बाद धो लें. अगर स्किन सेंसिटिव है तो नींबू का इस्तेमाल सावधानी से करें.
3. दही और बेसन का पैक
दही और बेसन का पैक सबसे बेहतर उपाय है. इससे अच्छा कुछ नहीं है. यानी एक चम्मच बेसन लें और दो चम्मच दही, इसके बाद इसका पेस्ट बना लें. इसे चेहरे और हाथों पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. टैनिंग धीरे-धीरे कम होगी और त्वचा निखर उठेगी.
4. खीरे और गुलाब जल का टोनर
खीरे का रस और गुलाब जल मिला लें. इसे फ्रिज में रखें और जब भी बाहर से आएं, चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन से लगाएं. यह त्वचा को ठंडक देगा और टैनिंग कम करने में मदद करेगा.
5. आलू का रस
आलू में मौजूद एंजाइम्स टैनिंग को हल्का करने में मदद करते हैं. कच्चे आलू को काटकर सीधे त्वचा पर रगड़ें या उसका रस निकालकर लगाएं. रोजाना इस्तेमाल से फायदा मिलेगा.
हर बार महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेना भी जरूरी नहीं है. भारतीय रसोई में मौजूद ये घरेलू उपाय सस्ते हैं असरदार हैं और पूरी तरह से नेचुरल हैं. तो अगली बार जब धूप में निकलना हो, तो डरिए मत, इन आसान नुस्खों के साथ आप टैनिंग से बिना जेब ढीली किए ही बच सकते हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


