Nischay Malhan got married to Ruchika Rathore : मिस ना हो इसलिए जल्दी से देख लीजिए ये तस्वीरें. बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के भाई की शादी हो गई है. इस मौके पर उन्होनें शादी की पहली तस्वीर शेयर की है.
बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के भाई निश्चय मल्हान ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रूचिका राठौड़ के साथ शादी कर ली हैं. यूट्यूबर निश्चय और कंटेंट क्रिएटर रूचिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की पहली तस्वीरें शेयर की हैं. आप भी देख लीजिए उनकी रॉयल वेडिंग की पहली तस्वीरें.
Nischay Malhan got married to Ruchika Rathore
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के फाइनलिस्ट रहे अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान के भाई निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से 9 जून को शादी कर ली है.

ये शादी हिमाचल प्रदेश की शांत पहाड़ियों में बसे आईटीसी होटल, तवलीन, चैल में हुई है, जहां मल्हान परिवार और राठौर परिवार के क्लोज फ्रेंड्स और रिलेटिव्स पहुंचे थे.

इस शादी की पहली तस्वीरें अब सामने आ गई हैं.निश्चय और रुचिका ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी रॉयरल वेडिंग की पहली झलक शेयर की है. इन तस्वीरों में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे.

रुचिका लाल लहंगे और कुंदन से बनी जूलरी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं निश्चय भी सफेद शेरवानी में किसी प्रिंस से कम नहीं दिख रहे.

इस पोस्ट में उन्होंने एकसाथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. एक दूसरे तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं और उन पर फूलों की बारिश होती दिख रही है.

दोनों के गले में सफेद फूलों की माला दिख रही है और वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं. निश्चय और रुचिका के इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें खूब सारी बधाइयां दी हैं.

बता दें कि इस कपल की लवस्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी जब वे कॉलेज में एक-दूसरे से मिले थे. उन्होंने दिसंबर 2024 में बेहद शानदार तरीके में धूमधाम से सगाई की थी.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


