Shanaya Flaunts Glam from Anant-Radhika Cruise Party : इन तस्वीरों में शनाया के साथ उनकी बेस्टी सुहाना खान और अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस सारा अली खान के बाद शनाया कपूर ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी से खूब सारी तस्वीरें शेयर कर दी हैं.
Shanaya Flaunts Glam From Anant-Radhika Cruise Party
शनाया कपूर ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस सारा अली खान के बाद शनाया कपूर ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी से ढेरों तस्वीरें शेयर कर दी हैं. इन तस्वीरों में शनाया कपूर को प्रिंटेड बैकलेस गाउन में देखा जा सकता है, जिसमें वह बला की ग्लैमरस लग रही हैं.
सुहाना खान के साथ बॉडी हगिंग गाउन में शेयर की तस्वीर

वहीं, शनाया कपूर ने सुहाना खान के साथ एक अलग से भी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सुहाना खान ने नीले, काले और सफेद रंग का प्रिंटेड बॉडी हगिंग गाउन पहना है. शनाया और सुहाना दोनों ही बॉडी हगिंग गाउन में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं.
शनाया कपूर ने खूबसूरत लोकेशन्स से शेयर की तस्वीरें

शनाया कपूर की इन तस्वीरों में बैकग्राउंड में खूबसूरत इमारतें और एक लेक नजर आ रही हैं. शनाया कपूर ने लेक के किनारे बैकलेस गाउन में एक से बढ़कर एक ग्लैरस पोज देकर बिजलियां गिरा दी हैं.
शनाया कपूर लगीं बला की खूबसूरत

शनाया कपूर अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं. इससे पहले शनाया कपूर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी से अपने दो लुक के साथ भी फोटो शेयर की थी.
दो और लुक भी किए थे शनाया ने शेयर

एक लुक में शनाया ने सफेद रंग का गाउन पहना था तो दूसरे में लाल रंग का. दोनों ही लुक में शनाया कहर ढा रही थीं. शनाया के सफेद गाउन पर आगे की तरफ एक बड़ा-सा गुलाब का फूल बना हुआ था, जो इसके एक एलिगेंट लुक दे रहा था. वहीं, लाल गाउन काफी ग्लैमरस लुक दे रहा था.
सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ भी शेयर की तस्वीरें

शनाया कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें शनाया के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान और अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं. अनन्या पांडे ने पीले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है. अनन्या ने शनाया की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आई एम द बेस्ट.’
शानदार क्रूज-थीम वाली पार्टी एन्ज्वॉय कर रहे सेलिब्रिटीज

बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के लिए 29 मई, 2024 से 1 जून, 2024 तक एक और शानदार प्री-वेडिंग पार्टी रखी. गुजरात के जामनगर में तीन दिन के वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद अब अंबानी फिलहाल एक शानदार क्रूज-थीम वाले ‘ला वीटा ई उन वियाजियो’ पर सवार होकर पार्टी का आनंद ले रहे हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


