Pakistan’s Currency Is In Bad Shape : इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी फिच में सॉवरेन रेटिंग्स के निदेशक क्रिस्जेनिस क्रस्टिंस ने जून 2025 तक रुपये के गिरकर 285 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर आने और वित्त वर्ष 26 के अंत तक 295 रुपये पर आने का अनुमान लगाया है. इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी फिच का कहना है कि पाकिस्तानी रुपया जून 2025 के अंत तक डॉलर के मुकाबले गिरकर 285 पर आ जाएगा और वित्त वर्ष 26 के अंत तक 295 रुपये पर आने का अनुमान लगाया है. पाकिस्तानी रुपया.
Pakistan’s Currency Is In Bad Shape
Pakistan Economy: फिच रेटिंग्स ने हाल ही में लगाए गए अपने एक अनुमान में कहा है कि पाकिस्तान का सेंट्रल बैंक किसी भी प्रकार के बाहरी दबाव से निपटने के लिए पाकिस्तानी रुपये के मान को गिरने दे सकता है क्योंकि देश की आर्थिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ रही हैं.
करेंसी कमजोर होने पर ये होगा

फिच ने कहा है, पाकिस्तान का सेंट्रल बैंक रुपये को धीरे-धीरे कमजोर होने देगा ताकि अर्थव्यवस्था के गति पकड़ने के साथ चालू खाते पर दबाव को कम किया जा सके. पाकिस्तान से पड़ोसी देशों में डॉलर की तस्करी के बढ़ते मामलों के बीच सितंबर 2023 के पहले सप्ताह में पाकिस्तानी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 307.10 रुपये के ऑल-टाइम लो लेवल पर चला गया था.
इसके बाद अवैध मुद्रा डीलरों पर सरकार की कार्रवाई से 2024 की पहली छमाही में पाकिस्तानी रुपये को लगभग 277 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने में मदद मिली. फिच ने यह भी माना कि करेंसी कमजोर होगी, तो आयात पर खर्च अधिक बढ़ेगी, लेकिन व्यापार घाटे को कम करने और रिजर्व बफर को सहारा देने में मदद मिलेगी.
घटा देश का विदेशी मुद्रा भंडार
इस बीच, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान गवर्नर जमील अहमद ने पिछले हफ्ते कहा था कि पिछले कुछ महीनों से विदेशी ऋणों की भरपाई करने के कारण पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में 2 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है, जिससे कुल भंडार घटकर 10.6 बिलियन डॉलर रह गया है. हालांकि, उन्होंने जून के अंत तक पाकिस्तान को वैश्विक वित्तीय संस्थानों से प्राप्त होने वाले धन सहित बाहरी स्रोतों से 4-5 बिलियन डॉलर प्राप्त होंगे.
इसके चलते जून के आखिर तक विदेशी मुद्रा भंडार 14 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा, जो पहले के 13 बिलियन डॉलर के अनुमान से अधिक है. उन्होंने कहा कि मार्च में आयात बढ़कर 5.7 बिलियन डॉलर हो गया, जो आर्थिक गतिविधियों में तेजी का संकेत है. गवर्नर ने यह भी अनुमान लगाया कि वित्त वर्ष 2025 में यहां की अर्थव्यवस्था 3 परसेंट बढ़ेगी, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह 2.5 परसेंट थी.
पाकिस्तान की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड
पिछले साल देश के डिफॉल्ट होने की स्थिति से बचने के बाद तेल की कीमतों में गिरावट और बेहतर आत्मविश्वास से आर्थिक सुधार को बल मिला है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने आईएमएफ से कई किश्तें हासिल की हैं और फिच ने हाल ही में निरंतर सुधार प्रयासों के जवाब में पाकिस्तान की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


