Neha Dhupia Schoking Reaction In Cricket Stadium : आईपीएल 2024 का रोमांच अपने चरम पर है. बॉलीवुड सेलेब्स भी क्रिकेट के इस फीवर से खुद को नहीं बचा पा रहे हैं. हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मैच देखने के लिए करीना कपूर खान और नेहा धूपिया भी पहुंची. मैच के दौरान जब धोनी ने 3 छक्के जड़े तो स्टेडियम से नेहा धूपिया और करीना कपूर का रिएक्शन वायरल हो गया.
Neha Dhupia Schoking Reaction In Cricket Stadium

Neha Dhupia Schoking Reaction In Cricket Stadium : इन दिनों आईपीएल 2024 (इंडियन प्रीमियर लीग) का रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और बॉलीवुड स्टार्स भी इससे अछूते नहीं है. हाल ही में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) का मैच खेला गया, जिसके देखने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे. करीना कपूर खान, नेहा धूपिया, अगंद बेदी और जॉन अब्राहम को स्टेडियम में स्पॉट किया गया. इस मैच में सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 3 ताबड़तोड़ छक्के जड़े, जिस पर करीना और नेहा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने स्टेडियम से मैच के दौरान के कुछ वीडियो और तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में नेहा और करीना (Kareena Kapoor) की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही हैं. इसी के साथ नेहा ने दो वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें से एक में धोनी के 3 छक्कों पर दोनों एक्ट्रेस का रिएक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है.
नेहा और करीना का वायरल वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेहा स्टैंड्स में खड़े होकर महेंद्र सिंह धोनी के लिए चियर करती हैं, जब वह छक्कों की हैट्रिक लगाते हैं. वहीं, करीना कपूर आराम से इस लम्हे को अपने फोन में कैद कर रही होती हैं. इसके अलावा नेहा ने करीना के साथ एक और वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में करीना कपूर को स्टेडियम में लिप्स्टिक लगाते हुए देखा जा सकता है.
फैन्स कर रहे अजीब ओ ग़रीब कमेंट

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेबो का मूड’. वहीं, एक नए यूजर ने लिखा, ‘ये करीना धोनी की फैन नहीं हैं क्या?’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने नेहा धूपिया के रिएक्शन पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इतना मुंह कौन खोलता है.’ नेहा धूपिया ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया तो कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई.
धोनी ने लगाये लगातर 3 छक्के

धोनी की वजह से टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया. धोनी ने महज 4 गेंदों में 20 रन ठोक डाले. बता दें कि मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्कों की हैट्रिक जड़कर मैच के रोमांच और फैन्स के एक्साइटमेंट दोनों को बढ़ा दिया था. धोनी फाइनल ओवर में आए. उस वक्त सीएसके 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन पर थी. डेरिल मिचेल का विकेट सीएसके ने गंवाय था. उन्होंने अपनी टीम के स्कोर को तीन छक्कों के साथ शानदार तरीके से फिनिश किया.
Newsjagran आशा करता हैं कि इस आर्टिकल से आपको Neha Dhupia Schoking Reaction In Cricket Stadium के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने बाकी के दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Neha Dhupia Schoking Reaction In Cricket Stadium आर्टिकल के बारे में पता चल सके
आज के लाइव रेट्स, IPO GMP और मार्केट अपडेट
सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस, शेयर बाजार, IPO और निवेश से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नीचे दिए गए अपडेट देखें:
देश-दुनिया के बिजनेस, शेयर बाजार, कमोडिटी, निवेश, बैंकिंग, टैक्स, IPO और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी खबर, एक्सपर्ट विश्लेषण और लेटेस्ट अपडेट के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।
सही जानकारी, तेज अपडेट और आसान भाषा में बिजनेस खबरों का भरोसेमंद मंच — NewsJagran।


