Ashtami और Navami चैत्र नवरात्रि 2025 में कन्या पूजन कब करें : चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है, साल 2025 में पड़ने वाले चैत्र नवरात्रि में कब है कन्या पूजन, जानें डेट और शुभ मुहूर्त.
Ashtami और Navami चैत्र नवरात्रि 2025 में कन्या पूजन कब करें
कन्या पूजन 2025 कब?
Ashtami, Navami 2025: नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है. साल 2025 में नवरात्रि की शुरीआत 30 मार्च 2025, रविवार से हो रही है. नवरात्रि में कन्या पूजन अष्टमी और नवमी तिथि के दिन किया जाता है. इस दौरान कन्याओं का पूजन कर उनको भोज कराया जाता है. जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2025 में किस दिन पड़ेगी अष्टमी और नवमी तिथि.

अष्टमी तिथि और कन्या पूजन
साल 2025 में चैत्र नवरात्रि में अष्टमी तिथि का बहुत खास महत्व होता है. कई लोग अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं. इस दिन दिन कुंवारी छोटी कन्याओं को भोज कराया जाता है. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं. अष्टमी तिथि इस बार 5 अप्रैल, शनिवार के दिन पड़ेगी.
पंचांग के अनुसार,
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 04 अप्रैल 2025 को रात 08.12 मिनट पर शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 05 अप्रैल 2025 को रात 07.26 मिनट पर होगा. इस दिन कन्या पूजन अभिजित मुहूर्त में 11:59 से लेकर12:49 तक सकते हैं.
नवमी तिथि और कन्या पूजन
साल 2025 में चैत्र नवरात्रि में नवमी तिथि 6 अप्रैल, रविवार को पड़ रही है. नवमी तिथि नवरात्रि का आखिरी दिन माना गया है. कई लोग इस दिन कन्या पूजते हैं. इस दिन कन्याओं को भोज कराया जाता है. कन्या पूजन में एक बटुक भैरव को भी बैठाया जाता है.
पंचांग के अनुसार,
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 05 अप्रैल 2025 को रात 07.26 मिनट पर शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 06 अप्रैल 2025 को रात 07.22 मिनट पर होगा. इस दिन कन्या पूजन अभिजित मुहूर्त में 11:58 से लेकर12:49 तक सकते हैं.
कन्या पूजन भोग

इस दिन कन्याओं को हवा, पूरी, छोले का भोजन कराया जाता है. मान्यता है मां दुर्गा को हलवा अति प्रिय है. साथ ही इस दिन कन्याओं को अपने क्षमता अनुसार दक्षिणा दें. साथ ही श्रृंगार का सामान दें. अंत में उनके पैर छुएं और उनका आशीर्वाद लें.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


