उत्तराखंड की वादियों में खोईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा : एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जिससे पता चला है कि इन दिनों वे उत्तराखंड में छुट्टियां मना रही हैं. मोनालिसा इन दिनों पति के साथ उत्तराखंड में वेकेशन मना रही हैं. वे लगातार सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत मूमेंट्स की तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं.
भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 10 का हिस्सा रहीं मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस बेशुमार भोजपुरी फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं.
उत्तराखंड की वादियों में खोईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा

तस्वीरों में मोनालिसा व्हाइट टॉप के साथ ब्लू डेनिम जैकेट और जीन्स पहने बेहद प्यारी लग रही हैं. वहीं पिंक कलर की हुडी और ब्लैक पैंट पहने विक्रांत भी काफी कूल दिख रहे हैं.

पहाड़ी वादियों में खोए मोनालिसा और विक्रांत इस दौरान पति के साथ रोमांटिक होते भी नजर आए. विक्रांति ने एक्ट्रेस विक्रांत को अपनी बाहों में भरकर पोज दिए.

एक्ट्रेस ने ब्रिज और पानी से खेलते हुए काफी तस्वीरें शेयर की थीं जो फैंस को काफी पसंद भी आई थीं.

फोटज में मोनालिसा और विक्रांत एक खरगोश के बच्चे के साथ खेलते भी दिखाई दिए. दोनों ने खरगोश के बच्चे को गोद में लेकर तस्वीरें भी खिंचवाईं.

इन फोटोज को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा- ‘पहाड़ी जिंदगी के हर हिस्से का एक्सपीरियंस सिंपल और खूबसूरत है. वे इतने मासूम और मेहनती हैं और वे हर दिन इस सुंदरता के साथ जी रहे हैं.’

बता दें कि इससे पहले मोनालिसा ने स्टर्लिंग कॉर्बेट से अपनी सोलो फोटोज पोस्ट की थीं. पिंक कलर के टॉप और जीन्स के साथ चश्मा लगाए वे काफी हसीन दिख रही थीं.

दोनों अपने वेकेशन के दौरान चाय और पकौड़ों का लुत्फ भी उठाया.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


