शुभ महाशिवरात्रि 2025 की 10 शुभकामनाएं : शिव भक्तों का प्रिय त्योहार महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है. शिवरात्रि के दिन प्रियजनों को शिवभक्ति से जुड़े संदेश भेजकर आप भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
Mahashivratri 2025 Wishes in Hindi: शिव की प्रिय रात्रि महाशिवरात्रि का पावन त्योहार 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा. भोलेनाथ के भक्तों को इस दिन का सालभर बेसब्री से इंतजार रहता है. ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का प्रतीक माना जाता है. इसी दिन शिवलिंग स्वरूप में महादेव पहली बार प्रकट हुए थे.
शुभ महाशिवरात्रि 2025 की 10 शुभकामनाएं
शिव-लिंग परमात्मा शिव के ज्योति रूप को दर्शाता है, शिव सत्य है, कल्याणकारी हैं और सबसे सुंदर आत्मा है, तभी उन्हें सत्यम-शिवम्-सुंदरम कहा जाता है. मान्यता है कि जो भोलेनाथ की इस प्रिय रात में जागरण कर उनकी भक्ति में लीन रहता है उसके जीवन के सारे कष्ट महादेव हर लेते हैं. महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं अपनों को भेजने के लिए यहां देखें शिव जी से जुड़े खास संदेश, मैसेज और ग्राफिक्स.

काल भी हो महाकाल भी हो तुम,
लोक और त्रिलोक भी तुम,
शिव शक्ति के साथ शिव भक्ति हो तुम,
सत्य भी तुम, संसार भी तुम और महाकाल भी तुम।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
अद्भुत भोले तेरी माया
अमरनाथ में डेरा जमाया
नीलकंठ में तेरा साया
तू ही मेरे दिल में समाया।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
शिव भक्ति से मिलता है नूर
सबके दिलों को मिलता है सुकून,
जो भी लेता है भोले का दिल से नाम,
उसके पूर्ण होते सारे काम
भोलेनाथ आएं आप सभी के द्वार
भर दें आपके जीवन में खुशियां हजार
ना रहे जीवन में कोई भी दुख-दर्द
आपके जीवन में सदा रहे सुख ही सुख.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
बस एक फूल
और एक बेलपत्र
एक लोटा हो जल की धार
इतने में ही भोलेनाथ कर दें
हम सबका उद्धार
शुभ महाशिवरात्रि

गरज उठे गगन सारा
समंदर छोड़े, अपना किनारा
हिल जाये जहान सारा
जब गूंजे महादेव का नारा।
हैप्पी महाशिवरात्रि
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
शंकर जी की महिमा है अपरमपार
भोलेनाथ करते हैं हर किसी का उद्धार
आप सभी पर सदा शिव जी की कृपा बनी रहे.
हैप्पी महाशिवरात्रि
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


