Top 8 Horror Comedy Films To Watch On OTT : 7 जून को फिल्म मुंज्या रिलीज हुई है जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को अगर आप देखने जा रहे हैं तो इसके अलावा आप ओटीटी पर भी कुछ दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं.
Top 8 Horror Comedy Films To Watch On OTT
हॉरर फिल्में बहुत से लोगों को पसंद होती है, लेकिन अगर उसमें कॉमेडी का तड़का लग जाता है तो डर कम हो जाता है. अगर आपको हॉरर कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है तो एक लिस्ट हम आपके लिए लाए हैं
1. मुंज्या

इसी साल 7 जून को रिलीज हुई फिल्म मुंज्या एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में शारवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म को फिलहाल आप नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं.
2. रूही

साल 2021 में आई हार्दिक मेहता की फिल्म रूही एक अच्छी फिल्म थी. इसमें जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
3. भूल भुलैया

साल 2007 में आई प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया गजब की फिल्म थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल, शाइनी आहूजा और राजपाल यादव जैसी लंबी स्टारकास्ट थी. इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Also Read;
4. फोन भूत

साल 2022 को आई गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फोन भूत’ में कैटरीना कैफ भूत बनी थीं. फिल्म में इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में थे. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
5. स्त्री

साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था. इस फिल्म में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और श्रद्धा कपूर जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
6. भूतनाथ

साल 2008 में आई फिल्म विवेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म भूतनाथ भी हॉरर कॉमेडी थी. इस फिल्म में अमन सिद्दिकी और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए थे. वहीं जूही चावला और राजपाल यादव भी फिल्म में अहम रोल में थे. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
7. भूल भुलैया 2

साल 2022 में अनीश बाज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 2 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी. इसमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
8. गोलमाल

रोहित शेट्टी के ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म गोलमाल अगेन कमाल की फिल्म थी. इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयष तलपड़े, कुणाल खेमू, तब्बू और परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकारों ने फिल्म से दर्शकों को बांधे रखा. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
आज के लेटेस्ट रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स का सीधा असर आपके बजट, बचत और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। ऐसे में किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले ताजा बाजार भाव और प्रमुख संकेतकों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
आपकी जेब और निवेश पर कैसे पड़ता है असर?
सोना और चांदी निवेश और सुरक्षित संपत्ति (Safe Haven Asset) के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। इनके दाम में उतार-चढ़ाव का असर निवेशकों, ट्रेडर्स और खरीदारों पर सीधे तौर पर पड़ता है।
वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव से परिवहन लागत, घरेलू खर्च और महंगाई प्रभावित होती है। कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख संकेतकों में शामिल हैं।
इसके अलावा डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। वहीं IPO GMP निवेशकों को किसी नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का संकेत देता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
अगर आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन रेट्स और अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश निर्णय लेने और अपने वित्तीय लक्ष्यों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस, ईंधन दरों और निवेश से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


