सोने के दाम में जबरदस्त उछाल : ऐसा पहली बार है जब सोने का भाव एक लाख को पार किया हो. हालांकि, इसकी उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी. 22 अप्रैल 2025 को सोने की कीमत एतिहासिक रुप से 1 लाख रुपये को पार कर गई.
सोने के दाम में जबरदस्त उछाल
Gold Price: सोना इस वक्त निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश का जरिया है. ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल के चलते निवेशकों में डर का माहौल है, इन्वेस्टर्स सोने को सबसे महफूज मान कर उसमें पैसा लगा रहे हैं. यही वजह है कि 22 अप्रैल 2025 यानी मंगलवार को सोने की कीमत एतिहासिक रुप से 1 लाख रुपये को पार कर गई. हालांकि, इसकी उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी कि इस महीने के आखिर तक सोना के दाम में और उछाल आएगा.
ऐसे में अगर पिछले 18 वर्षों की बात करें सोने के दाम में करीब 90 हजार रुपये का अब तक इजाफा हो चुका है. आइये एक नजर डाल लेते हैं 2007 से लेकर 2025 तक किस रेट से सोना बाजार में बिका.
भारत में 2007 से 2025 तक सोने की कीमत
| साल | कीमत [24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना] |
| 2007 | ₹ 10,800 |
| 2008 | ₹ 12,500 |
| 2009 | ₹ 14,500 |
| 2010 | ₹ 18,500 |
| 2011 | ₹ 26,400 |
| 2012 | ₹ 29,600 |
| 2013 | ₹ 28,007 |
| 2014 | ₹ 26,344 |
| 2015 | ₹ 28,624 |
| 2016 | ₹ 29,668 |
| 2017 | ₹ 31,438 |
| 2018 | ₹ 35,220 |
| 2019 | ₹ 48,651 |
| 2020 | ₹ 52,670 |
| 2021 | ₹ 48,651 |
| 2022 | ₹ 48,720 |
| 2023 | ₹ 65,330 |
| 2024 | ₹ 77,560 |
| 2025 | ₹ 1,00,000 |
क्या है कारण
सोने की बढ़ रहे दाम के कारणों पर अगर गौर करें तो इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए टैरिफ के चलते काफी उथल-पुथल है. अमेरिक और चीन के बीच ट्रेड वॉर छिड़ा हुआ है. दो आर्थिक महाशक्ति के बीच इस व्यापारिक जंग और डॉलर की कीमत में गिरावट ने निवेशकों को गोल्ड पर भरोसा रखने को मजबूर कर दिया है.
बाजार में अनिश्चितताओं के इतर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सामने मंदी का खतरा भी पैदा हो गया है. अगर अमेरिका में मंदी आती है तो उसका भी पूरी दुनिया में असर देखने को मिलेगा. जिस वक्त 2 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ का एलान किया, उसके बाद से दुनियाभर के शेयर बाजार में कोहराम की स्थिति रही. हालांकि, 90 दिनों के लिए टैरिफ पर ट्रंप की तरफ से ब्रेक लगाए जाने के बाद बाजार रिकवरी कर रहा है. बहरहाल, सोने की बढ़ती कीमत की एक वजह भारत में शादी का सीजन भी है, जिसमें इसकी मांग और बढ़ जाती है.
कोटक महिंद्रा AMC के कोष प्रबंधक सतीश डोंडापति का कहना है, “इस वर्ष, ट्रेड टेंशन, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और डॉलर में गिरावट के चलते सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. अब तक सोने में 25 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें ट्रंप प्रशासन की तरफ से 2 अप्रैल को टैरिफ के एलान के बाद से 6% की बढ़ोतरी भी शामिल है.’
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


