शिवरात्रि पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचीं शहनाज गिल: बीते दिन पूरे देश में शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर एक्ट्रेस शहनाज गिल त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंची.
Shehnaaz Gill Visits Trimbakeshwar Jyotirling: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 13’ के जरिए पूरे देश के दिलों पर छाने वाली शहनाज गिल आज बॉलीवुड का भी फेमस नाम बन चुकी हैं. एक्ट्रेस इन दिनों एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग में बिजी है. इसी बीच वो महाशिवरात्रि के मौके पर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पहुंची. जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की.
शिवरात्रि पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचीं शहनाज गिल
दरअसल शहनाज गिल अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. जहां वो हर अपने लाइफ की हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर की दो त्सवीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इनमें एक्ट्रेस महादेव भी भक्ति में लीन नजर आई.
मंदिर के बाहर भक्ति में लीन दिखीं शहनाज

शहनाज गिल इन तस्वीरों में मरून कलर के कुर्ते के साथ बेज कलर की पेंट और मैचिंग दुपट्टा ओढ़े हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस सिर पर दुपट्टा लेकर मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर कैमरा के लिए पोज कर रही हैं. तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘ॐ नमः शिवाय.’ साथ ही उन्होंने एक त्रिशूल की इमोजी भी बनाई. शहनाज की इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
कहां हैं त्र्यंबकेश्वर मंदिर?
बता दें कि त्र्यंबकेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. जो महाराष्ट के नासिक शहर से 28 किलोमीटर दूर त्र्यंबक शहर में स्थित है. यहां अभी तक कई बड़े सेलेब्स महादेव का आशीर्वाद लेने आ चुके हैं.
इन फिल्मों में नजर आएंगी शहनाज गिल

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल आखिरी बार फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आई थी. वहीं उनकी पाइपलाइन में हिंदी फिल्म ‘सब फर्स्ट क्लास’ भी है. इसमें उनके साथ वरुण शर्मा नजर आएंगे. इसके अलावा एक्ट्रेस एक पंजाबी फिल्म की भी शूटिंग कर रही हैं.
Author Box
Author: Namam Sharma
About Author:
Namam Sharma NewsJagran में एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग खबरों को कवर करते हैं।
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


