रेलवे ने शुरू की नई सुविधा अब ऐप की मदद से फटाफट मिलेगा खोया हुआ मोबाइल : कई बार देखा गया है कि रेल यात्रा के दौरान लोगों का स्मार्टफोन चोरी या गायब हो जाता है.इसी को देखते हुए रेलवे ने अब एक नई सुविधा शुरू की है जिससे मोबाइल चोरी होने पर उसे आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा.
(अब झट से मिल जाएगा ट्रेन में चोरी हुआ स्मार्टफोन)
रेलवे ने शुरू की नई सुविधा अब ऐप की मदद से फटाफट मिलेगा खोया हुआ मोबाइल

Lost Smartphone in Train: कई बार देखा गया है कि रेल यात्रा के दौरान लोगों का स्मार्टफोन चोरी या गायब हो जाता है. इस स्थिति में यात्री काफी परेशान हो जाते हैं. इसी को देखते हुए रेलवे ने अब एक नई सुविधा शुरू की है जिससे यात्री के मोबाइल चोरी होने पर उसे आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा. दरअसल, दूरसंचार विभाग (DoT) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मिलकर एक नया कदम उठाया है जिससे मोबाइल की ट्रेसिंग, ब्लॉकिंग और रिकवरी अब पहले से आसान हो गई है.
जानें क्या है यह रेलवे का नया सिस्टम?
दूरसंचार विभाग के ‘संचार साथी’ पोर्टल को अब भारतीय रेलवे के ‘रेल मदद’ ऐप से जोड़ दिया गया है. इस सिस्टम के ज़रिए यात्री अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत सीधे ‘रेल मदद’ ऐप पर दर्ज कर सकते हैं. यह शिकायत अपने आप ‘संचार साथी’ पोर्टल पर पहुंच जाएगी जहां से मोबाइल को ब्लॉक किया जाएगा ताकि उसका गलत इस्तेमाल न हो सके और उसकी ट्रैकिंग शुरू की जा सके.
यात्रीगण कृपया ध्यान दे!
रेलवे की ऐप पर कैसे करें शिकायत
अगर आपका मोबाइल यात्रा के दौरान चोरी हो जाता है तो आप इस ऐप पर आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
- इसके लिए सबसे पहले आपको रेल मदद ऐप डाउनलोड करना होगा और उसमें मोबाइल खोने या चोरी होने की शिकायत दर्ज करनी होगी.
- इसके बाद शिकायत अपने आप ‘संचार साथी’ पोर्टल पर पहुंच जाएगी.
- आप चाहें तो सीधे www.sancharsaathi.gov.in पर जाकर भी मोबाइल ब्लॉक करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
संचार साथी पोर्टल में मिलने वाली सुविधाएं
इस पोर्टल पर कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं जिससे मोबाइल फोन को खोजना और भी आसान हो जाता है.
ब्लॉकिंग सुविधा: कोई भी व्यक्ति अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल को पोर्टल पर रिपोर्ट करके ब्लॉक कर सकता है.
ट्रेसिंग और रिकवरी: पुलिस और RPF को मोबाइल की ट्रेसिंग और रिकवरी की सूचना दी जाती है.
साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग: यह पोर्टल टेलीकॉम संसाधनों के दुरुपयोग, साइबर फ्रॉड और अन्य डिजिटल अपराधों की शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी देता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


