Neha Sharma Shared Paparazi Took wrong Angle Snaps : एक्ट्रेसेस का लाइफ रूटीन जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं. ऐसे में पैपराजी इंटरनेट के जरिए सारी अपडेट उन्हें देते हैं.अब इसपर कुछ एक्ट्रेसेस ने नाराजगी जताई. इनमें से एक नेहा शर्मा भी हैं.
Neha Sharma Shared Paparazi Took wrong Angle Snaps

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन अपने लुक्स को लेकर वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वहीं पैप्स भी एक्ट्रेस को कैमरे में कैद करने का मौका नहीं छोड़ते. ऐसे में कई बार वो अजीबोगरीब से ली गई फोटोज को भी इंटरनेट पर अपलोड कर देते हैं. अब पैपराजी की इसी हरकत पर नेहा शर्मा ने उनको जमकर फटाकार लगाई है. जानिए उन्होंने क्या कहा…

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए नेहा शर्मा ने कहा कि, वो कई बार ना चाहते हुए भी पैपराजी के कैमरों में कैद होती हैं. इससे उन्हें ऐसा फील होता है कि उनकी प्राइवेसी छीन गई है.

वहीं पैपराजी के गलत एंगल्स से खींची गई तस्वीरों के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा कि, ‘एक महिला होने के नाते हम कई बार अपने तरीके से तैयार होना चाहते हैं, लेकिन हमारी ये आजादी छीन गई है.

नेहा ने कहा कि अगर आप एक पब्लिक फेस हो तो आपको ये भी ध्यान रखना पड़ता है कि चीजें हद से आगे ना चली जाए.

वहीं पैप्स पर बात करते हुए नेहा ने ये भी कहा कि, हम जानते हैं कि पैपराजी का घर तस्वीरों और वीजियोज से ही चलता है. इसके लिए वो कड़ी धूप में मेहनत करते हैं.

बता दें कि नेहा शर्मा के अलावा जाह्नवी कपूर और नोरा फतेही जैसी एक्ट्रेसेस ने भी इसपर नाराजगी जाहिर की है.

नेहा शर्मा ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म ‘क्रूक’ से शुरू किया था. जिसमें वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थी.

वहीं इन दिनों एक्ट्रेस ओटीटी पर जलवे बिखेर रही हैं. हाल ही में उनकी सीरीज ‘इलीगल’ का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है. अब जल्द ही वो ’36 डेज’ में दिखाई देंगी.
आज के लेटेस्ट रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स का सीधा असर आपके बजट, बचत और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। ऐसे में किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले ताजा बाजार भाव और प्रमुख संकेतकों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
आपकी जेब और निवेश पर कैसे पड़ता है असर?
सोना और चांदी निवेश और सुरक्षित संपत्ति (Safe Haven Asset) के रूप में काफी लोकप्रिय हैं। इनके दाम में उतार-चढ़ाव का असर निवेशकों, ट्रेडर्स और खरीदारों पर सीधे तौर पर पड़ता है।
वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव से परिवहन लागत, घरेलू खर्च और महंगाई प्रभावित होती है। कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख संकेतकों में शामिल हैं।
इसके अलावा डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। वहीं IPO GMP निवेशकों को किसी नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का संकेत देता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
अगर आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन रेट्स और अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश निर्णय लेने और अपने वित्तीय लक्ष्यों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस, ईंधन दरों और निवेश से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


