Top 5 Divorcee TV Celebs: शादी के बंधन में बंधने के लिए हर लड़के या लड़की के अपने कुछ खास अरमान होते हैं। अब इन्हें पूरा करने के लिए शादी तो कर लेते हैं लेकिन कई बार इसे निभा नहीं पाते। कुछ ऐसा ही हमारी टीवी सिलेब्रिटीज के साथ भी हो रहा है, जिनके रिश्ते टूटने के किस्से हम आए दिन सुनते रहते हैं। हद की बात तो ये है कि एक नहीं, इनकी दो शादियां होने के बाद भी ये आपस में तालमेल नहीं बैठा पाए और इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। यहां हम इन्हीं सेलेब्रिटीज की बात करेंगे, जिनका दूसरी शादी के बाद भी रिश्ता नहीं चल पाया।
Top 5 Divorcee TV Celebs:
1. Dalljiet kaur
दलजीत के रिश्ते में दरार

Dalljiet kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर का रिश्ता इन दिनों अपने नाजुक दौर से गुजर रहा है। दलजीत एक मशहूर टीवी अदाकारा हैं जो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘काला टीका’ में नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये अपने पति निखिल से अलग हो चुकी हैं। निखिल केन्या के बिजनेसमैन हैं। दलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से अपना सरनेम और पति के साथ तस्वीरें भी हटा ली हैं। दलजीत की दूसरी शादी को अभी बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है। एक साल पहले यानी 2023 में ही इनकी निखिल से शादी हुई है। दलजीत की पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी, जिससे इनका एक बेटा भी है।
2. Shweta Tiwari
श्वेता का दो बार दिल टूटा

Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बात करें, तो इनका नाम लेते ही ‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा याद आ जाती हैं। दरअसल, प्रेरणा के रूप में इनका ये रोल ही काफी दमदार था। श्वेता के लक ने पर्सनल लाइफ में उनका इतना साथ नहीं दिया। श्वेता की दो बार शादी हुई, लेकिन दोनों ही बार उनकी शादी शुदा जिंदगी में तकलीफें ही आईं। पहली बार उनका दिल तब टूटा, जब उन्होंने राजा चैधरी से शादी कर ली थी। राजा के गलत व्यवहार के चलते उन्हें जो यातना सहनी पड़ रही थी, उसने उनके रिश्ते को लंबा नहीं चलने दिया। 2007 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2013 में श्वेता ने दोबारा शादी का मन बनाया और अभिनव कोहली से शादी की। दोनों के एक बेटा भी हो गया, लेकिन 2019 में इनका तलाक हो गया। श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस फाइल किया था।
3. Chahat khanna
चाहत को नहीं मिली उनकी चाहत

Chahat khanna: सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस चाहत खन्ना का अपने दूसरे पति फरहान मिर्जा से तलाक 2018 में हुआ था। फरहान और चाहत की दो बेटियां भी हैं। इन दोनों ने साल 2013 में शादी की थी। दूसरी शादी से चाहत को उम्मीद बहुत थीं, लेकिन उनके रिश्ते का अंत उनके द्वारा फाइल किए गए केस से हो गया था जिसमें उन्होंने फरहान पर यौन शोषण और दिमागी तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया था। इससे पहले, चाहत की बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी से शादी हुई थी। 2006 में इन दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ समय तक इनके बीच सब अच्छा चला,लेकिन बाद में मन मुटाव रहने लगा। ये इतना बढ़ गया कि दोनों के रिश्ते का अंत ही हो गया।
4. Sneha G Wagh
स्नेहा का हुआ दो बार तलाक

Sneha G Wagh: इस लिस्ट में एक और नाम आता है छोटे पर्दे की एक्ट्रेस स्नेहा वाघ का। ये अपने टीवी शो ज्योति से काफी मशहूर हुई थीं। स्नेहा की पहली शादी ही तब हो गई थी जब ये बहुत ही छोटी थीं। महज 19 साल की उम्र में इनकी पहली शादी हो गई थी। बात साल 2007 की है जब इनकी शादी आविष्कार से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था। वैसे शायद स्नेहा की कम उम्र भी उनकी शादी के टूटने का कारण बनी हो। हालांकि, बाद में उन्होंने फिर से हिम्मत जुटाई और शादी की। 2015 में स्नेहा ने अनुराग सोलंकी से शादी की,लेकिन एक साल बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए।
5. Deepshikha
दीपशिखा की शादियां भी टूटीं

Deepshikha: दीपशिखा नागपाल का नाम भी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। बिग बाॅस से लेकर शक्तिमान, सोनपरी जैसे टीवी शोज में उनकी एक्टिंग का हुनर सभी के सामने आ चुका है। इनका भी दो बार तलाक हो चुका है। पहली बार इनकी 1997 में जीत उपेंद्र से शादी हुई। लेकिन शादी के 10 साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो चुका है। तब तक ये दो बच्चों के पैरंट्स भी बन गए थे, लेकिन इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद इन्होंने केशव अरोड़ा से भी शादी की, जो आगे चलकर कामयाब नहीं हो पाई।
Author Box
Author: Namam Sharma
About Author:
Namam Sharma NewsJagran में एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग खबरों को कवर करते हैं।
आज के ताजा रेट्स और मार्केट अपडेट
इस खबर से जुड़ी आर्थिक और बाजार गतिविधियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे दिए गए लेटेस्ट रेट्स और अपडेट भी जरूर देखें।
बिजनेस, कमोडिटी, शेयर बाजार, IPO, बैंकिंग और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी हर बड़ी खबर और विश्लेषण के लिए NewsJagran.in पर बने रहें।


