Son Of Vijay Mallya Got Married With Her GF Jasmine : भगोड़े विजय माल्या ने बेटे सिद्धार्थ माल्या की शादी में खूब मजे किए हैं. सिद्धार्थ की शादी की फोटोज में विजय माल्या पोज देते नजर आ रहा है.
Son Of Vijay Mallya Got Married With Her GF Jasmine
Son Of Vijay Mallya Got Married With Her GF Jasmine : भगोड़े विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन के साथ शादी कर ली है. दोनों की शादी की फोटोज सामने आ चुकी हैं. अपने खास दिन पर दोनों बहुत खुश नजर आए. कुछ दिन पहले सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर शादी की बात कबूली थी. अब उन्होंने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड को अपना हमसफर बना लिया है. बेटे की शादी थी तो आखिर विजय माल्या कैसे शामिल न होते. अब बेटे की इस खुशी के मौके पर विजय माल्या भी सामने आए और खूब पोज दिए.
विजय माल्या ने बहू के साथ दिए पोज

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में भगोड़ा बिजनेसमैन विजय माल्या अपने करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ सिद्धार्थ और जैस्मीन की शादी का जश्न मनाने के लिए शामिल हुआ. एक तस्वीर में विजय ने सिड और उनकी पत्नी जैस्मीन के साथ पोज दिए. कैमरे के सामने पोज देते हुए परिवार के लोग खूब खुश नजर आए. बता दें कि सिड और जैस्मीन ने क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की है.
सिद्धार्थ और जैस्मीन ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से की शादी
Liquor tycoon’s son Sidharth Mallya gets married with fanfare today in London pic.twitter.com/tkgSiOCsGG
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 23, 2024 क्रिश्चियन रीति रिवाज में सिद्धार्थ डार्क ग्रीन सूट में नजर आए, वहीं उनकी पत्नी जैस्मीन ने व्हाइट गाउन कैरी किया था. गले में पर्ल नेकलेस के साथ सिंपल लुक में बड़ी प्यारी लग रही थीं. कहा जा रहा है कि यह शादी लंदन में विजय माल्या की 14 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी हर्टफोर्डशायर में हुई. विजय ने 2016 में भारत से भागने के कुछ ही महीनों बाद प्रॉपर्टी खरीदी थी.
सिद्धार्थ और जैस्मीन ने शादी की फोटोज शेयर कीं

जैस्मीन से पहले दीपिका पादुकोण को डेट करने वाले सिद्धार्थ माल्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर कीं और बताया कि उनकी शादी हो गई है. उन्होंने शादी की दो फोटोज पोस्ट कर लिखा, मिस्टर एंड मिसेज मपेट #जस्टमैरिड #वेडिंग. वहीं जैस्मीन ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट शेयर की. फोटो में जैस्मिन सफेद गाउन पहने नजर आ रही थीं, जबकि सिद्धार्थ ने क्रिस्प सूट चुना था. फोटोज से समझ आ रहा था कि दोनों ने आउटडोर वेडिंग की. जैस्मिन ने फैंस को अपनी शादी की अंगूठी भी दिखाई. उन्होंने कैप्शन के साथ अपने हाथों की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘हमेशा के लिए.’
सिद्धार्थ ने पिछले साल किया था प्रपोज

बता दें कि सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में जैस्मीन को प्रपोज किया था. उन्होंने जैस्मीन को प्रपोज करते हुए सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट की थी. इन फोटोज में वह हैलोवीन के गेटअप में नजर आए थे. एक फोटो में सिद्धार्थ जैस्मीन को प्रपोज करते हुए थी, वहीं दूसरी फोटो में जैस्मीन रिंग फ्लॉन्ट करती दिखी थीं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


