Saumya Called Her Boyfriend And Said Ruined Myself : सौम्या टंडन ने खुलासा किया कि जब पहली बार उन्हें ‘भाबी जी घर पर हैं’ शो ऑफर हुआ था तो इसे करने के लिए वह तैयार नहीं थी. उन्हें लग रहा था कि ये सीरियल उनका करियर डुबा देगा.
Saumya Called Her Boyfriend And Said Ruined Myself
जब ‘भाबी जी घर पर हैं’ शो को सौम्या टंडन ने कर दिया था रिजेक्ट

Bhabi Ji Ghar Par Hain Fame Saumya Tandon : सौम्या टंडन टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों तक में सौम्या ने अपनी अदाकारी का बखूबी जलवा दिखाया है. हालांकि, एक्ट्रेस को टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से ही ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली. इस सीरियल से हर घर में उन्हें ‘गोरी मेम’ के नाम से पहचाना जाने लगा. ये कहना गलत नहीं होगा की शो में ‘अनीता भाभी’ के किरदार में जान फूंकने का काम सौम्या ने ही किया था.
सौम्या बोली ‘मैंने खुद को बर्बाद कर लिया है’

उन्होंने बॉयफ्रेंड को कॉल लगाकर कहा था कि, ‘मुझे लग रहा है कि मैंने अपना करियर बर्बाद कर लिया है और मैंने कहा कि मैं भाभी जी बनकर मर जाऊंगी और मैंने खुद को बर्बाद कर लिया है.’ इसके बाद उन्होंने शो से पीछे हटने को लेकर प्रोड्यूसर्स से भी बात की. लेकिन प्रोड्यूसर्स ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी क्योंकि शो कुछ हफ्तों में ही शुरू होने वाला था. हालांकि एक्ट्रेस को बाद में एहसास हुआ कि वह इस शो के लिए बनी हैं.
सौम्या टंडन ने इसके बाद ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो में पांच साल तक काम किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2020 में शो छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि, ‘शो छोड़ने पर उन्हें काफी नुकसान हुआ. मेकर्स मुझसे रुकने के लिए बोलते रहे और कहते रहे, ‘मत जाओ, लेकिन मैंने तब एक नहीं सुनी.’ बता दें कि सौम्या टंडन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग असाइनमेंट से की थी. इसके अलावा सौम्या ने फिल्म ‘जब वी मेट’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई.
जब ‘भाबी जी घर पर हैं’ शो को सौम्या ने कर दिया था रिजेक्ट

फैंस आज भी सौम्या को उनके असली नाम से कम और ‘गोरी मेम’ के नाम से ज्यादा जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब सौम्या टंडन को जब शुरू में शो ऑफर किया गया था तो उन्हें इस सीरियल का टाइटल ही पसंद नहीं आया था और उन्होंने कम से कम 6-7 महीनों तक अनीता भाभी के रोल को रिजेक्ट किया था. इसके बाद मेकर्स के लगातार मनाने पर सौम्या ने इस सीरियल के लिए हां बोल दी थी.
हालांकि शो में 5 साल तक काम करने के बाद सौम्या टंडन ने इस शो को अलविदा कह दिया था. एक्ट्रेस ने अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही शो में वापसी नहीं की है. हाल ही में एक इंटरव्यू में सौम्या टंडन ने बताया कि ‘जब उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ करना शुरू किया तो उन्हें लगा कि उन्होंने करियर खत्म करने वाली गलती कर दी है. एक्ट्रेस ने हमेशा के लिए ‘भाभी जी’ कहलाए जाने का डर जताते हुए अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया था.’
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


