Mouni Roy Shared amazing Snaps Of Her Bali Trip : जी हां…मौनी रॉय फिलहाल बाली में वेकेशन मना रही हैं और लगातार अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर कर रही हैं. आइए, यहां देखते हैं मौनी रॉय के बाली वेकेशन की झलक… टीवी की नागिन बनकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं मौनी रॉय अब बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का हुनर दिखा रही हैं. मौनी रॉय अपनी अदाकारी के साथ-साथ अदाओं के लिए भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. हाल में एक्ट्रेस की बाली वेकेशन की फोटोज ने फैंस का पूरा ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है.
Mouni Roy Shared amazing Snaps Of Her Bali Trip
मौनी रॉय

मौनी रॉय ने अपने बाली वेकेशन की फोटोज से सोशल मीडिया की सारी लाइमलाइट खींच ली है. एक्ट्रेस कभी ग्लैमरस ड्रेस तो कभी टू-पीस में कहर बरपाती दिखाई दे रही हैं. मौनी रॉय की बाली वेकेशन की फोटोज पर फैंस का दिल आ गया है.
स्विमिंग पूल किनारे मौनी रॉय के पोज

मौनी रॉय के बाली वेकेशन की फोटोज देख ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस वॉटर बेबी हैं. क्योंकि तस्वीरों में एक्ट्रेस कभी वॉटरफॉल के किनारे, तो कभी स्विमिंग पूल किनारे पोज करती दिख रही हैं.
मौनी रॉय बाली में कर रहीं एन्जॉय

मौनी रॉय वेकेशन एन्जॉय करने के साथ-साथ फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. यहां एक तस्वीर में एक्ट्रेस बाली की हरियाली के बीच झूला झुलती नजर आ रही हैं. तो दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस पिंक कलर की लॉन्ग बैकलेस ड्रेस में अपना स्टाइल दिखा रही हैं.
चिलचिलाती गर्मी के बीच झरने में एन्जॉय

चिलचिलाती गर्मी के बीच मौनी रॉय बाली के वॉटरफॉल्स भी खूब एन्जॉय कर रही हैं. यहां एक फोटो में एक्ट्रेस वॉटरफॉल के सामने ग्लैमरस लुक में पोज देती नजर आ रही हैं. तो दूसरी फोटो में एक्ट्रेस वॉटर फॉल के पानी में तैरने के लिए छलांग लगाती दिखाई दे रही हैं.
मौनी रॉय की वायरल फोटोज

मौनी रॉय बाली की वेकेशन अपनी गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय कर रही हैं. एक फोटो में एक्ट्रेस बाली की खूबसूरती का नजारा अपनी दोस्तों के साथ लेती दिखाई दे रही हैं. तो दूसरी फोटो में गर्ल गैंग के साथ स्टाइलिश और ग्लैमरस पोज देती नजर आ रही हैं. मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही विक्रांत मैसी, सुनील ग्रोवर के साथ ब्लैकआउट में दिखाई देंगी.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


