Samay Raina: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की जमकर खिंचाई की। शो के दौरान समय ने वरुण की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर ऐसा तंज कसा कि एक्टर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि, वरुण ने मजाक का जवाब देते हुए फिल्म का बचाव भी किया।
HighLights
- समय रैना ने वरुण धवन को ‘बॉर्डर 2’ को लेकर किया ट्रोल
- वरुण ने कहा- ‘यार, वो फिल्म चली थी’
- समय ने वरुण की पिछली फिल्म के नाम पर भी किया मजेदार मजाक
- शो में आलिया भट्ट से जुड़े पुराने विवाद का भी आया जिक्र
- शेरोन वर्मा ने वरुण के ‘दिलवाले’ वाले बयान पर ली चुटकी
समय रैना ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर वरुण पर कसा तंज
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के हालिया एपिसोड में वरुण धवन की मौजूदगी के दौरान समय रैना ने उनके साथ खूब मस्ती की। दरअसल, शो में एक कंटेस्टेंट ने जजों से 1 से 5 के बीच कोई नंबर चुनने के लिए कहा।
वरुण धवन ने बिना ज्यादा सोचे 1 नंबर चुना और कहा कि उन्हें 1 पसंद है। वरुण की बात सुनते ही समय रैना ने तुरंत मजाकिया अंदाज में कहा, “फिर तुमने ‘बॉर्डर 2’ क्यों खराब की?”
समय का यह तंज सुनकर वरुण जोर-जोर से हंसने लगे। हालांकि, उन्होंने तुरंत अपनी फिल्म का बचाव करते हुए कहा, “यार, वो फिल्म चली थी।” इस पर शो का माहौल और भी मजेदार हो गया।
वरुण की फिल्म के नाम पर भी समय ने किया मजाक
इसके बाद समय रैना ने वरुण धवन से उनकी पिछली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नाम बताने को कहा। इस दौरान भी स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने अंदाज में फिल्म के टाइटल को ट्विस्ट कर दिया।
समय ने मजाक करते हुए कहा, “है पापा डायरेक्टर तो एक्टर तो होना ही है।” उनकी इस बात पर शो में मौजूद लोग हंसने लगे।
‘बॉर्डर 2’ को मिले थे मिले-जुले रिव्यू
वरुण धवन, सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1997 में आई सनी देओल की चर्चित वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया था। इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने संभाली थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन करीब 465 करोड़ रुपये बताया गया।
आलिया भट्ट का भी समय रैना ने किया जिक्र
शो में समय रैना ने वरुण धवन की मौजूदगी को लेकर एक और मजाक किया। उन्होंने पिछले साल हुए विवाद के बाद शो में आलिया भट्ट के आने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लगातार बड़े बॉलीवुड स्टार्स मिल रहे हैं।
समय ने मजाकिया अंदाज में कहा, “FIR के बाद मुझे इतने बड़े स्टार्स मिले हैं – आलिया भट्ट और अब वरुण धवन, शो का स्तर गिरता जा रहा है।”
समय के इस तंज पर भी वरुण धवन मुस्कुराते नजर आए।
शेरोन वर्मा ने ‘दिलवाले’ पर वरुण को घेरा
एपिसोड में शेरोन वर्मा ने भी वरुण धवन के पुराने बयान को लेकर उनकी टांग खींची। उन्होंने कहा कि वह वरुण की बड़ी फैन हैं और उनका पसंदीदा परफॉर्मेंस वह है, जब वरुण ने ‘दिलवाले’ फिल्म की तुलना ‘इंसेप्शन’ से की थी।
हालांकि, वरुण धवन ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने वह बात मजाक में कही थी। इस दौरान शो में हंसी-मजाक का सिलसिला जारी रहा।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में राखी सावंत की एंट्री
इस बीच इंडियाज गॉट लेटेंट 2 को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। आने वाले एपिसोड में राखी सावंत जजों के पैनल का हिस्सा बनती नजर आएंगी। ऐसे में शो के अगले एपिसोड में भी दर्शकों को खूब विवाद, कॉमेडी और मजेदार बातचीत देखने को मिल सकती है।
वरुण धवन के साथ समय रैना की यह बातचीत भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन सकती है, क्योंकि दोनों के बीच फिल्म से लेकर बॉलीवुड से जुड़े पुराने बयानों तक पर जमकर मजाक हुआ।


