Raktanchal 3: क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘रक्तांचल 3’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सीरीज में विजय सिंह का दमदार किरदार निभाने वाले अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने इस अपार प्यार के लिए अपने फैंस का दिल से आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है और यही उन्हें लगातार बेहतर काम करने की ताकत देता है।
‘रक्तांचल 3’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
रिलीज के बाद से ही ‘रक्तांचल 3’ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले दो सीजन की तरह तीसरे सीजन को भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सीरीज में क्रांति प्रकाश झा द्वारा निभाया गया विजय सिंह का किरदार एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में सफल रहा है।
सीरीज की सफलता से उत्साहित क्रांति प्रकाश झा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस, पूरी टीम और शो से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि किसी वेब सीरीज का तीसरे सीजन तक लगातार दर्शकों का प्यार पाना बेहद खास उपलब्धि है।
क्रांति प्रकाश झा ने फैंस को कहा शुक्रिया
क्रांति प्रकाश झा ने कहा,
“आपने हमारी टीम और विजय सिंह को जो प्यार दिया है, वह हम सभी के लिए बेहद खास और हैरान कर देने वाला है। हमें पता था कि हमने पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है, लेकिन इतना प्यार मिलेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। बहुत कम सीरीज ऐसी होती हैं जो तीसरे सीजन तक पहुंचकर भी दर्शकों का इतना प्यार हासिल करती हैं। यह सब आप लोगों की वजह से संभव हुआ है।”
उन्होंने आगे कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी सफलता मिली है, उसमें भगवान, मां, परिवार, दोस्तों और दर्शकों के प्यार का सबसे बड़ा योगदान है।
‘जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं’
अपने संघर्ष और मेहनत का जिक्र करते हुए अभिनेता ने कहा,
“आज मैं जो भी हूं और जहां भी हूं, वह भगवान की कृपा, मेरी मां, परिवार, दोस्तों और आप सभी के प्यार की वजह से हूं। जैसा कि हम बिहार में कहते हैं- ‘जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं।’ अगर हम यह कर सकते हैं, तो कोई भी कर सकता है।”
उनके इस बयान को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।
दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ी ताकत
क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि एक कलाकार के लिए दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी पूंजी होता है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा,
“अपना प्यार ऐसे ही देते रहिए, क्योंकि हमारी जिंदगी में इस प्यार से बड़ा कुछ नहीं है। चाहे कलाकार हो या इंसान, दर्शकों का स्नेह ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दिल से आप सभी का धन्यवाद। मैं आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं। प्यार करने का एक ही तरीका है… प्यार। इसे फैलाते रहिए क्योंकि दुनिया को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।”
विजय सिंह का किरदार बना दर्शकों की पहली पसंद
‘रक्तांचल 3’ में विजय सिंह का किरदार एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दमदार अभिनय, मजबूत कहानी और शानदार निर्देशन की वजह से यह सीरीज लगातार लोकप्रियता हासिल कर रही है। क्रांति प्रकाश झा का यह भावुक संदेश इस बात को भी दर्शाता है कि कलाकारों के लिए दर्शकों का समर्थन केवल सफलता नहीं, बल्कि आगे बेहतर प्रदर्शन करने की सबसे बड़ी प्रेरणा होता है।


