प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के करोड़ों लाभार्थी किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार 20 जून 2026 को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस बार 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके लिए सरकार लगभग 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेगी।
हालांकि, सभी पंजीकृत किसानों को इस बार किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों की जानकारी अधूरी है या जिनका सत्यापन लंबित है, उनके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे। ऐसे में लाखों किसान 23वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।
20 जून को जारी होगी 23वीं किस्त
1 Day to Go!
The 23rd Instalment of the PM-KISAN Scheme will be released tomorrow, 20th June 2026, ensuring timely financial assistance directly into farmers’ bank accounts.
Empowering farmers, strengthening agriculture, and moving towards an Aatmanirbhar Bharat. #PMkisan pic.twitter.com/tJTLXEV8iR
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 19, 2026 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को पश्चिम बंगाल से जारी की जाएगी। इस किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा। इनमें 2.18 करोड़ से ज्यादा महिला किसान भी शामिल हैं।
योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
इन 5 कारणों से रुक सकती है आपकी किस्त
यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो इन पांच बातों का विशेष ध्यान रखें। इनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
1. e-KYC पूरा न होना
सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है।
2. आधार और योजना की जानकारी में अंतर
यदि पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी आधार कार्ड से मेल नहीं खाती है तो भुगतान फेल हो सकता है।
3. बैंक खाते का सही तरीके से लिंक न होना
आधार और बैंक खाते की सीडिंग पूरी न होने या बैंक विवरण गलत होने पर DBT ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो सकता है।
4. भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित होना
कई राज्यों में किसानों के भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। जिन किसानों का रिकॉर्ड अभी तक सत्यापित नहीं हुआ है, उनकी किस्त रुक सकती है।
5. सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर
यदि जांच के दौरान किसान योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता पाया जाता है तो उसका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है।
ऐसे चेक करें अपना लेटेस्ट स्टेटस
अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि 20 जून को आपके खाते में 2,000 रुपये आएंगे या नहीं, तो तुरंत अपना स्टेटस जांच लें।
स्टेटस चेक करने का तरीका:
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर OTP प्राप्त करें।
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
- Get Data पर क्लिक करें।
- यहां आपको भुगतान स्थिति, किस्त इतिहास, बैंक डिटेल्स और e-KYC स्टेटस दिखाई देगा।
किस्त पाने के लिए अभी कर लें ये काम
यदि आपके खाते में अभी तक e-KYC लंबित दिख रहा है, बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या किसी प्रकार की जानकारी गलत है तो तुरंत उसे अपडेट करा लें। इससे 23वीं किस्त प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन किसानों का रिकॉर्ड पूरी तरह सत्यापित और अपडेट होगा, उन्हीं के खातों में 20 जून को 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय अभी अपना स्टेटस जांच लें और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें।


