टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। itel ने भारत में अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई वॉशिंग मशीन और Smart TV रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने तीन नई वॉशिंग मशीन के साथ Google QLED, Android QLED और Google QD-Mini LED सीरीज के टीवी पेश किए हैं। नए प्रोडक्ट्स को देशभर के रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
3 नई वॉशिंग मशीन हुईं लॉन्च

itel की नई वॉशिंग मशीन रेंज में WM105SA, WM095SA और WM080SA मॉडल शामिल हैं। इनकी क्षमता क्रमशः 10.5kg, 9.5kg और 8kg है। तीनों मॉडल में टफन्ड फुल-ग्लास टॉप दिया गया है।
वॉशिंग मशीन के प्रमुख फीचर्स
- itel WM105SA: 10.5kg क्षमता, ट्राई-फ्लो वॉटरफॉल और फुल-ग्लास कर्व्ड पैनल
- itel WM095SA: 9.5kg क्षमता, हाई-फ्लो वॉटरफॉल और फुल-ग्लास कर्व्ड पैनल
- itel WM080SA: 8kg क्षमता और 6-विंग्स पल्सेटर
- सभी मॉडल में हैवी-ड्यूटी मोटर
- IPX4 रेटिंग
- WM105SA और WM095SA में स्पिन फिन्स के साथ डिटर्जेंट बॉक्स
- WM080SA में स्टैंडर्ड डिटर्जेंट बॉक्स
itel की नई Smart TV रेंज
कंपनी ने टीवी पोर्टफोलियो में तीन सीरीज पेश की हैं—Google QD-Mini LED, Google QLED और Android QLED। इनमें अलग-अलग स्क्रीन साइज के मॉडल शामिल हैं।
Google QD-Mini LED: 55 और 65 इंच
Google QLED: 32, 43 और 50 इंच
Android QLED: 32, 43 और 50 इंच
कंपनी के मुताबिक नए टीवी पोर्टफोलियो में QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जबकि 55-इंच और 65-इंच Google QD-Mini LED मॉडल Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। टीवी में फ्री डिश कनेक्टिविटी, स्क्रीन कास्टिंग और स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Android QLED सीरीज के फीचर्स
Android QLED लाइनअप में A32QHX, A43QFX, A43QUX और A50QUX मॉडल शामिल हैं। इनमें 32-इंच HD से लेकर 50-इंच 4K UHD स्क्रीन तक के विकल्प मिलते हैं।
A32QHX और A43QFX में 16.7 मिलियन कलर्स वाला डिस्प्ले और 48W बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं। वहीं A43QUX और A50QUX में 1.07 बिलियन कलर्स, 30W बॉक्स स्पीकर्स, Dolby Audio और HDR10 सपोर्ट मिलता है।
इन टीवी में Wi-Fi और ऐप स्टोर की सुविधा है। सभी मॉडल Free Dish (DVB-S2) सपोर्ट करते हैं, जबकि A43QUX और A50QUX में Bluetooth और Bluetooth Smart Remote भी मिलता है। कंपनी 12 महीने की वारंटी और बॉक्स में फ्री वॉल माउंट दे रही है।
Google QLED सीरीज में 4K का विकल्प
Google QLED सीरीज में G32AQHX, G43AQFX और G50AQUX मॉडल शामिल हैं। स्क्रीन साइज 32, 43 और 50 इंच है। G50AQUX में 4K UHD रिजॉल्यूशन, VA पैनल, 1.07 बिलियन कलर्स और Dolby Vision दिया गया है।
इन टीवी में HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, Free Dish और Google Play Store मिलता है। G50AQUX में गेमिंग के दौरान MEMC और 120Hz तक VRR सपोर्ट भी दिया गया है।
इस सीरीज के टीवी के साथ 2 साल की वारंटी और वॉल माउंट मिलता है।
Google QD-Mini LED सीरीज में 55 और 65 इंच मॉडल
itel की प्रीमियम टीवी रेंज में G55QDUX और G65QDUX मॉडल शामिल हैं। इनमें क्रमशः 55-इंच और 65-इंच 4K UHD स्क्रीन मिलती है।
दोनों मॉडल में 1.07 बिलियन कलर्स, 40W बॉक्स स्पीकर्स, Dolby Atmos, Dolby Vision, HDR10 और HLG सपोर्ट दिया गया है। इनमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, Free Dish, Google Play Store, Bluetooth Smart Remote और MEMC जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
इन दोनों टीवी पर कंपनी 2 साल की वारंटी दे रही है और वॉल माउंट भी बॉक्स में शामिल है।
कीमत और उपलब्धता
itel की नई वॉशिंग मशीन रेंज में WM080SA की कीमत ₹9,999 से शुरू होती है। वहीं WM095SA की कीमत ₹12,099 और WM105SA की कीमत ₹12,699 रखी गई है।
नई itel TV रेंज की शुरुआती कीमत ₹12,069 है। कंपनी के अनुसार वॉशिंग मशीन और टीवी दोनों पूरे भारत में रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होंगे।
ग्राहकों को बिक्री के बाद की सेवा के लिए 1,000 से ज्यादा Carlcare सर्विस सेंटर का सपोर्ट भी मिलेगा। ऐसे में itel ने कम बजट से लेकर बड़े स्क्रीन वाले प्रीमियम टीवी और हाई-कैपेसिटी वॉशिंग मशीन तक के विकल्प एक साथ पेश किए हैं।


