Google Launched New AI Agent : Google का नया AI टूल ‘Project Jarvis’ ब्राउज़र और कंप्यूटर दोनों को कंट्रोल करेगा, जिससे ऑनलाइन सर्चिंग, फॉर्म फिलिंग, और ऐप्स ओपनिंग जैसे काम ऑटोमैटिकली होंगे. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
What is Project Jarvis in Hindi: गूगल एक ऐसी एआई तकनीक पर काम कर रहा है जो वेब ब्राउज़र को नियंत्रित करके विभिन्न कार्यों को पूरा करेगी. Reuters के अनुसार, यह एआई टूल ‘Project Jarvis’ के रूप में ब्राउज़र में आएगा और गूगल जेमिनी एलएलएम (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) के अगले रिलीज़ के साथ लॉन्च होगा.
Google Launched New AI Agent
गूगल का नया प्रॉजेक्ट
इस तकनीक के साथ, यूज़र्स को ऑनलाइन रिसर्च करने में आसानी होगी, क्योंकि उन्हें एआई टूल को निर्देश देने के लिए एपीआई विकसित करने या स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने की आवश्यकता नहीं होगी. इसके बजाय, यूज़र्स ब्राउज़र में सीधे कमांड दे सकते हैं और एआई टूल ऑटोमैटिक रूप से फॉर्म भरने, बटन क्लिक करने, वेब पेज खोलने, सर्च डेटा को टेबल में बदलने, प्रोडक्ट या सामान खरीदने, और फ्लाइट बुक करने जैसे कार्य करेगा.
गूगल अकेला नहीं है जो इस तरह की तकनीक विकसित कर रहा है. ओपनएआई (OpenAI) भी एक कंप्यूटर-यूजिंग एजेंट (CUA) पर काम कर रहा है जो यूज़र के ब्राउज़र में ऑटोमैटिक रूप से वेब पर सर्फ करेगा.
पूरे कंप्यूटर को कंट्रोल करेगा एआई

Google की एआई ब्राउज़र-आधारित टेक्नोलॉजी के अलावा, सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैली हुई हैं कि Anthropic और Google इस टूल को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, जो ब्राउज़र कंट्रोल करने से परे जाकर आपके कंप्यूटर को ही नियंत्रित कर सकेगा.
कंपनियां एक ऐसा एजेंट बनाने की कोशिश कर रही है, जो आपके कंप्यूटर को आपके लिए कंट्रोल कर सकेगा. जैसे सभी वर्क ऐप्स को खोलना और उन्हें आपकी स्क्रीन पर व्यवस्थित करना, और यह आपके सिस्टम के साथ आपके लिए इंटरैक्ट करेगा. आपके कमांड को सुनकर कंप्यूटर इस एआई टेक्नोलॉजी की मदद से आपके सारे काम कर कर देगा.
हालांकि, ब्राउज़र-आधारित Project Jarvis भी शायद यूज़र्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी की चिंताओं को बढ़ा सकता है, जैसे कि Microsoft के विवादास्पद Recall फीचर ने किया था. इस तरह के वेब ब्राउज़र के माध्यम से बहुत सारे संवेदनशील डेटा तक पहुंचा जा सकता है – जिसमें ईमेल, वर्क फाइल्स और यहां तक कि बैंकिंग डिटेल्स शामिल हैं.

इस कारण से गूगल को यह सुनिश्चित करने के लिए Project Jarvis और उसके फ्यूचर डेवलपमेंट के चारों ओर एक सिक्योरिटी प्रदान करनी चाहिए ताकि कोई भी किसी यूज़र्स की निजी जानकारी तक पहुंच न सके.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


