Digital Condom Launched in the Market : जर्मनी के सेक्सुअल वेलनेस ब्रांड बिली बॉय ने Digital Condom App लॉन्च किया है. इसे प्राइवेट मेमोंट के दौरान लोगों की प्राइवेसी मेंटेन रखने के लिए बनाया गया है.
बाजार में एक अलग तरह का कंडोम आ गया है. इस समय यह काफी सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, जर्मनी के सेक्सुअल वेलनेस ब्रांड बिली बॉय ने Digital Condom App लॉन्च किया है. इसे प्राइवेट मेमोंट के दौरान लोगों की प्राइवेसी मेंटेन रखने के लिए बनाया गया है. इस ऐप को ‘Camdom’ के नाम से भी जाना जाता है.
यह ऐप, ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर स्मार्टफोन के कैमरे और माइक्रोफोन को डिसेबल कर देता है, जिससे कि बिना अनुमति के वीडियो या ऑडियो कंटेंट की रिकॉर्डिंग को रोका जा सके.
Digital Condom Launched in the Market
प्राइवेसी को रखता है बरकरार

बिली बॉय का ये लेटेस्ट इनोवेशन लोगों के साथ स्कैम होने से भी बचाता है. ये उनकी प्राइवेसी को बरकरार रखता है. लॉन्च के बाद से ही डिजिटल कंडोम ने बवाल मचाया हुआ है. कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे बेकार इनोवेशन बता रहे हैं. कंपनी ने बताया कि ज्यादातर प्राइवेट डेटा हमारे फोन में सेव होता है. ऐसे में अपनी निजी बातों को बिना इजाजत रिकॉर्ड करने से बचाने के लिए हमने ऐसा ऐप बनाया है.
बिली बॉय का कहना है कि ऐप का इस्तेमाल करना बेहद आसान है और ये लोगों की प्राइवेसी की रक्षा करता है. इसके इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ऐप को ओपन करना होगा और फिर वर्चुअल बटन को स्वाइप करना होगा. ऐसा करने से ही फोन के माइक्रोफोन और कैमरे बंद हो जाएंगे.
कैमरा ऑन किया तो बजेगा अलार्म

अगर आपका पार्टनर कैमरा ऑन करने की कोशिश करता है तो यह ऐप अलर्ट भेजता है और अलार्म बजता है. ये ऐप डिजिटली लोगों की प्राइवेसी की सुरक्षा करता है. बता दें कि बिली बॉय ने बताया कि 30 से ज्यादा देशों में इस ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले दिनों में आईओएस डिवाइस में भी उपलब्ध हो जाएगा.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


