Get a Chance to buy Iphone16 At Rs 25000 Discount : एप्पल के वेबसाइट पर ट्रेड-इन यानी कि एक्सचेंज ऑफर का फायदा दे रहा है. इससे आप नए मॉडल पर 67,500 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं.
एप्पल ने हाल ही में iPhone 16 Series को लॉन्च किया है. इस सीरीज के चार मॉडल हैं और इनकी बुकिंग 13 सितंबर से शुरू हो जाएगी. भारत में iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 है, जबकि iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है. वहीं, iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,44,900 रुपये है.
Get a Chance to buy Iphone16 At Rs 25000 Discount
खास बात ये है कि एप्पल ने अपने यूजर्स के लिए खास डील और डिस्काउंट भी पेश कर रही है. इस फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. एप्पल के वेबसाइट पर ट्रेड-इन यानी कि एक्सचेंज ऑफर का फायदा दे रहा है. इससे आप नए मॉडल पर 67,500 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं.

Apple iPhone 16 (128GB) की कीमत 79,900 रुपये रखी गई है. लेकिन ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं. अगर आप अपने पुराने iPhone 14 के बदले नया आईफोन 16 लेते हैं तो इसपर 25,000 रुपये डिस्काउंट हो जाएंगे. इसके बाद इस फोन की कीमत घटकर 54,900 रुपये हो जाएगी.
जानिए iPhone 16 Series के खास फीचर्स
डिजाइन और डिस्प्ले: iPhone 16 और iPhone 16 Plus में 6.1 इंच और 6.7 इंच के OLED डिस्प्ले हैं, जबकि iPhone 16 Pro और Pro Max में 6.3 इंच और 6.9 इंच के डिस्प्ले हैं3। सभी मॉडल्स में माइक्रो-लेंस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जिससे ब्राइटनेस और पावर कंजम्पशन में सुधार हुआ है.
प्रोसेसर: iPhone 16 और 16 Plus में A18 बायोनिक चिप है, जबकि Pro मॉडल्स में A18 प्रो चिप है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ प्रदान करती है.
सॉफ्टवेयर: आईफोन के सभी मॉडल्स एप्पल के लेटेस्ट ऑपरेटिव सिस्टम iOS 18 पर रन करते हैं, जो एप्पल की एआई टेक्नोलॉजी यानी एप्पल इंटेलीजेंस के कई खास एआई फीचर्स के साथ आते हैं.
बैक कैमरा: Pro मॉडल्स में एडवांस कैमरा सिस्टम है, जिसमें 48MP का मुख्य कैमरा के साथ 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो ज़ूम लेंस भी दिया गया है. इसके अलावा, नए कैमरा कंट्रोल बटन के साथ फोटोग्राफी का अनुभव और भी बेहतर हो गया है.
फ्रंट कैमरा: आईफोन के इन सभी मॉडल्स में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


