Love Story Of Mumtaz : राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. उन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम किया था और उनकी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई.
Love Story Of Mumtaz : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना का स्टारडम एक वक्त बॉलीवुड में खूब बोलता था. राजेश खन्ना हिट मशीन थे, एक के बाद एक हिट फिल्में भी देते थे. साथ ही उन्हें लेकर कई सारी चर्चाएं, बॉलीवुड में अदावतों का जिक्र भी हुआ करता था.
Love Story Of Mumtaz

कहा जाता है कि राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी सुपरहिट की गारंटी थी. इस जोड़ी ने जितनी फिल्में कीं सब की सब हिट रही, लेकिन पिछले दिनों मुमताज ने राजेश खन्ना को लेकर कुछ खुलासे भी किए. उन्होंने कहा कि एक वक्त राजेश खन्ना मुझपर इतना हक जमाने लगे थे कि अगर मैं किसी दूसरे हीरो के साथ काम करुं तो वो नाराज हो जाते थे. हालांकि, वो ऐसा मेरी केयर के तौर पर करते थे.
राजेश खन्ना को लेकर मुमताज ने किया था खुलासा
मुमताज ने बताया था- ‘राजेश खन्ना ने मेरी और शर्मिला जी की लड़ाई में कभी घी डालने का काम नहीं किया और न ही कभी कुछ कहा. लेकिन जब मैं किसी दूसरे हीरो जैसे धर्मेंद्र या देवसाहब संग फिल्म साइन करती थी तो वो नाराज हो जाते थे. लेकिन राजेश खन्ना खुद दूसरी हीरोइन संग काम करते थे, मैं कभी नाराज नहीं हुई. उन्हें लगता था कि उनका मुझपर हक है पर कोई बात नहीं. इसका मतलब था कि वो मेरी केयर करते थे.’
इसके अलावा मुमताज ने कहा था- मैंने राजेश खन्ना के साथ शर्मिला जी से ज्यादा फिल्में की. भगवान की कृपा रही कि मेरी और काका (राजेश खन्ना) की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं हुई. लेकन शर्मिला जी और राजेश खन्ना की फिल्म फ्लॉप हुई थी.
राजेश खन्ना और मुमताज ने साथ में आप की कसम, दो रास्ते, प्रेम कहानी, सच्चा-झूठा, अपना देश, दुश्मन,रोटी और बंधन जैसी कई फिल्में कीं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


