Aditi Rao Hydari Personal Life Secrets : हाल ही में शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने अपनी पर्सनल लाइफ के सीक्रेट्स उजागर किए हैं. आइए जानते है दोनों ने अपने बारे में क्या-क्या बताया है.
Aditi Rao Hydari Personal Life Secrets : साउथ एक्टर सिद्धार्थ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. एक दूसरे के साथ अच्छा खासा क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद दोनों ने शादी रचा ली है. कपल की शादी का फैंस को लंबे समय से इंतजार था.
Aditi Rao Hydari Personal Life Secrets
अदिति और सिद्धार्थ ने फैमिली और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की. इसके बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग तस्वीरें भी शेयर की. वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ और अदिति ने अपनी पर्सनल लाइफ के सीक्रेट्स से पर्दा उठाया है. इस दौरान सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि हर सुबह अदिति कुछ ऐसा करती हैं जिससे उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.
अदिति बोलीं- ‘अगर सिड को छोड़ दिया गया तो’

सिद्धार्थ और अदिति ने हाल ही में में वोग इंडिया के साथ ‘टेल द ट्रुथ’ इंटरव्यू दिया. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ बताया. वोग इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अदिति और सिद्धार्थ के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है. शुरुआत में अदिति कहती है कि, ‘अगर सिड को छोड़ दिया गया तो सिड..’ इस पर सिद्धार्थ कहते है कि, ‘सूख जाओगे और मर जाओगे.’ सिद्धार्थ की बात सुनकर एक्ट्रेस जोर-जोर से हंसने लगती हैं.
सबसे पहले माफी कौन मांगता है?

आगे सिद्धार्थ और अदिति से सवाल किया गया कि, पहले माफी मांगने की अधिक संभावना किसकी तरफ से होती है? अदिति कहती हैं कि ‘मैं’. इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि, ‘मैं हर पांच मिनट में बहुत सी चीजें गलत करता हूं. मैं उनसे जो शब्द बोलता हूं उनमें से नब्बे प्रतिशत शब्द ‘माफ करना’ हैं और बाकी दस प्रतिशत शब्द ‘धन्यवाद’ हैं.’
सिद्धार्थ की इच्छा के खिलाफ ये काम करती हैं अदिति
सिद्धार्थ से पूछा गया कि अदिति सुबह सबसे पहले क्या करती हैं. इसके जवाब में एक्टर ने बताया कि, मुझे अदिति मेरी इच्छा के खिलाफ जगाती हैं. लेकिन इस पर अदिति कहती हैं कि सूरज उगने पर उठना चाहिए. फिर सिद्धार्थ कहते हैं कि, मैं अपनी इच्छा से नहीं उठता हूं और आंसूओं के साथ उठता हूं कि मेरा दिन शुरू हो गया है. अब, दुनिया में एक शख्स जो इस पल का आनंद लेता है, लगभग एक बच्चे से कैंडी लेने जैसा, वह शख्स (अदिति) है.
अदिति ने बताया- किन कपड़ों में सबसे अच्छे लगते हैं सिद्धार्थ

अदिति से इंटरव्यू में ये सवाल भी किया गया कि सिद्धार्थ किन कपड़ों में सबसे अच्छे लगते हैं? इसके जवाब में अभिनेत्री ने बताया कि, या तो उनके हिप्स्टर कपड़े हैं या वेष्टि (धोती). इसके अलावा दोनों से सवाल किया कि उनमें से अच्छा ड्राइवर कौन है? सिद्धार्थ ने बताया कि अदिति बिल्कुल भी ड्राइवर नहीं हैं. लेकिन अदिति ने खुद को बुरी ड्राइवर नहीं कहा.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


