Ex Banker-Miss North India Deepti Slays In Cannes : दीप्ति साधवानी तब चर्चा में आईं जब उन्होंने टीवी के सबसे पुराने और पॉपलुर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोकुलधाम प्रीमियर लीग 3 की होस्ट के रूप में अभिनय किया.
Ex Banker-Miss North India Deepti Slays In Cannes
दीप्ति साधवानी

लखनऊ में जन्मीं दीप्ति साधवानी ने हमेशा बड़े बॉलीवुड करियर का सपना नहीं देखा था. दीप्ति ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले मुंबई में एक इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी की. अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीप्ति साधवानी ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत

14 मई से 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो गई है. ऐसे में एक बार फिर दुनिया भर के सेलेब्स अपने फैशन का जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता उल्टा चश्मा’ की एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाया है.
एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी रेड कार्पेट पर

एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया. दीप्ति साधवानी ने इस दौरान ऑरेंज कलर का गाउन पहना था, जिसमें थाई-हाई स्लिट और रोएंदार ट्रेल था. दीप्ति साधवानी एक भारतीय एक्ट्रेस हैं जो टीवी, फिल्म और संगीत वीडियो में अपने काम के लिए जानी जाती हैं.
दीप्ति साधवानी ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा

लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ में जन्मीं दीप्ति साधवानी ने हमेशा बड़े बॉलीवुड करियर का सपना नहीं देखा था. दीप्ति ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले मुंबई में एक इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी की. अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीप्ति साधवानी ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है.
मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब जीता

दीप्ति साधवानी ने जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से फाइनेंस में एमबीए पूरा किया जिसके बाद उन्होंने सीए और आईसीडब्ल्यूए भी किया. एक्ट्रेस को जल्द ही अपना जुनून मिल गया और उन्होंने मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब जीत लिया. वह फेमिना मिस इंडिया में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं.
‘हास्य सम्राट’ को होस्ट किया

एक्ट्रेस तब चर्चा में आईं जब उन्होंने टीवी के सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोकुलधाम प्रीमियर लीग 3 की होस्ट के रूप में अभिनय किया. उन्होंने ज़ी मराठी पर ‘हास्य सम्राट’ को होस्ट किया और आगे पॉपुलैरिटी हासिल की.
दीप्ति साधवानी फिल्म और संगीत वीडियो का हिस्सा रही

टीवी के अलावा, दीप्ति साधवानी फिल्म और संगीत वीडियो का भी हिस्सा रही हैं, जिनमें ‘नजर हटी दुर्घटना घाटी’, ‘रॉक बैंड पार्टी’, ‘हरियाणा रोडवे’, ‘टूट जाएं’ और ‘लाला लाला लोरी’ शामिल हैं.
दीप्ति कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में

दीप्ति साधवानी का सोशल मीडिया और फिल्मों में भले ही लंबा करियर ना रहा हो, लेकिन हाल ही में दीप्ति ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के पहले दिन कहर ढा दिया है. एक्ट्रेस का लुक हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है.
आपके लिए उपयोगी जानकारी
रोजमर्रा के खर्च, निवेश और बाजार से जुड़े कई ऐसे आंकड़े हैं जो समय-समय पर बदलते रहते हैं। सोना-चांदी के भाव, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें, डॉलर-रुपया विनिमय दर या फिर IPO GMP जैसी जानकारी आपकी वित्तीय योजनाओं और निवेश संबंधी फैसलों को प्रभावित कर सकती है।
आज के जरूरी अपडेट्स
- आज का सोने का भाव
- आज का चांदी का भाव
- आज का पेट्रोल-डीजल भाव
- आज का LPG रेट
- CNG रेट
- PNG रेट
- कच्चे तेल का भाव
- डॉलर-रुपया रेट
- IPO GMP Today
इन अपडेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोने और चांदी की कीमतें निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम होती हैं। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट्स में बदलाव का सीधा असर आपकी जेब और घरेलू बजट पर पड़ता है।
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं। डॉलर-रुपया विनिमय दर विदेशी व्यापार, निवेश और आयातित वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। वहीं IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की संभावित धारणा समझने में मदद करता है।
एक ही जगह पर पाएं सभी जरूरी जानकारी
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नियमित नजर बनाए रखें। सही और समय पर मिली जानकारी आपको बेहतर वित्तीय निर्णय लेने, खर्चों की योजना बनाने और बाजार के बदलते रुझानों को समझने में मदद कर सकती है।


