Benefits of Watermelon Seeds : गर्मियों में जैसे ही धूप तेज होती है शरीर को ठंडक देने के लिए हम अक्सर तरबूज का सहारा लेते हैं. मीठा, रसीला और ठंडा तरबूज हर किसी की पसंद होता है. लेकिन जब हम तरबूज खाते हैं, तो उसके बीजों को या तो थूक देते हैं या निकालकर फेंक देते हैं.
Benefits of Watermelon Seeds
Watermelon Seeds Benefits: तरबूज के बीज फेंकने की गलती न करें! ये छोटे बीज सेहत के बड़े खजाना है. जानिए गर्मियों में इन्हें खाने के फायदे और सही तरीका. तरबूज के बीज के फायदे. सेहत का खजाना है तरबूज के बीज, कब और कैसे खाएं?.
तरबूज के बीज खाने के फायदे

- हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम दिल की धड़कन को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं.
- पाचन को सुधारते हैं: इन बीजों में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है.
- इम्यूनिटी बढ़ाते हैं: इनमें जिंक और आयरन होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाता है.
- बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद: बीजों में मौजूद प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को मजबूत और त्वचा को निखारने में सहायक होते हैं.
- ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार: रिसर्च बताती है कि इन बीजों में ऐसे तत्व होते हैं जो शुगर के अवशोषण को धीमा कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है.
खाने का सही समय क्या है
इन्हें सुबह खाली पेट या नाश्ते में लिया जा सकता है. शाम को हल्की भूख लगने पर हेल्दी स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं.
तरबूज के बीजों में छुपे पोषक तत्व
तरबूज के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और जिंक जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं. ये बीज विशेष रूप से मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं, जो मांसपेशियों और नर्व फंक्शन के लिए बेहद जरूरी होता है. इसके अलावा इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.
कब और कैसे खाएं तरबूज के बीज?
रोस्ट करके खाएं: सबसे आसान तरीका है कि आप तरबूज के बीजों को धूप में सुखाकर हल्का सा भून लें. फिर इन्हें स्नैक की तरह खाया जा सकता है.
पाउडर बनाकर इस्तेमाल करें: सूखे बीजों को पीसकर पाउडर बना लें और इसे स्मूदी, सलाद या दलिया में डालें.
बीजों को अंकुरित करके खाएं: अंकुरित बीज पाचन में और भी आसान होते हैं और इनका पोषण स्तर बढ़ जाता है.
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


