Jio BlackRock Mutual Fund launched website : 2025 की शुरुआत से अब तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयर 0.44 फीसदी नीचे हैं, लेकिन पिछले पांच ट्रेडिंग सेशनों में इनमें 6.11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज स्टॉक.
Jio BlackRock Mutual Fund launched website

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) और वैश्विक निवेश दिग्गज ब्लैकरॉक की साझेदारी से बनी Jio BlackRock Asset Management ने सोमवार, 9 जून 2025 को अपनी लीडरशिप टीम की घोषणा कर दी है. साथ ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट लॉन्च करते हुए ‘अर्ली एक्सेस’ की सुविधा भी शुरू की है.
कंपनी ने आधिकारिक बयान में कहा, “Jio BlackRock अपनी कार्यकारी नेतृत्व टीम की नियुक्ति और वेबसाइट लॉन्च की घोषणा करता है, जिसमें एक विशेष ‘अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव’ भी शामिल है.” इस ‘अर्ली एक्सेस’ के जरिए इच्छुक निवेशक और आम लोग जियो ब्लैकरॉक के डिजिटल-फर्स्ट म्यूचुअल फंड ऑफरिंग्स के लिए अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं.
लीडरशिप टीम में कौन-कौन हैं?
ईशा अंबानी, जो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं.
अमित भोसले को चीफ रिस्क ऑफिसर (CRO) बनाया गया है. उन्होंने पहले बैंक ऑफ अमेरिका और ICICI बैंक में काम किया है.
अमोल पाई को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) नियुक्त किया गया है. वे पहले जियो फाइनेंस लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सेवाएं दे चुके हैं.
गौरव नागोरी, जो पहले DSP, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और JM फाइनेंशियल में रह चुके हैं, अब कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) होंगे.
बिरजा त्रिपाठी को हेड ऑफ प्रोडक्ट बनाया गया है. उन्होंने कोटक म्युचुअल फंड, आदित्य बिड़ला और SBI लाइफ में काम किया है.
दिशा भंडारी, जो मानव संसाधन (HR) क्षेत्र में दो दशक का अनुभव रखती हैं, हेड ऑफ HR बनी हैं.
इसके अलावा, हेमंती वाधवा (हेड ऑफ लीगल) और कोमल नरंग (चीफ क्लाइंट ऑफिसर) भी मुख्य पदों पर नियुक्त की गई हैं.
27 मई 2025 को सिड स्वामीनाथन को कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया था, जब SEBI से म्यूचुअल फंड बिज़नेस शुरू करने की अनुमति मिली थी.
शेयर बाज़ार में जियो फाइनेंशियल का प्रदर्शन
सोमवार 9 जून 2025 को कंपनी के शेयर 304.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 293.95 रुपये से 3.59 फीसदी ज्यादा था. कंपनी के शेयर अगस्त 2023 में लिस्ट होने के बाद से अब तक निवेशकों को 41.31 फीसदी रिटर्न दे चुके हैं. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 13.5 फीसदी गिरे हैं. 2025 की शुरुआत से अब तक शेयर 0.44 फीसदी नीचे हैं, लेकिन पिछले पांच ट्रेडिंग सेशनों में इनमें 6.11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. शेयर का 52-वीक हाई 368.30 रुपये (20 जून 2024) और 52-वीक लो 198.60 रुपये (3 मार्च 2025) रहा है. 9 जून 2025 को कंपनी की मार्केट वैल्यू 1.92 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रही.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. Newsjagran.in की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


