Know the latest rates of Gold in your city today on 2 June 2025 : बेंगलुरू में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये की दर पर कारोबार कर रहा है. जबकि चेन्नई में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये पर बिक रहा है. बाजार में फिर गिरा सोने का भाव, जानें आज 2 जून को आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स.
Know the latest rates of Gold in your city today on 2 June 2025
Gold Price Today 2 June 2025: बाजार में हाल के दिनों में सोने के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिली है. 22 अप्रैल को सोना रिकॉर्ड 1 लाख रुपये को छूने के बाद इसका दाम तेजी के साथ गिरा है. ऐसे में आज यानी 2 जून को भी सोना खरीदारों के लिए यह एक अच्छी खबर है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,190 रुपये की दर से सोमवार को बिक रहा है. गुड रिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 97300 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है. चांदी के दाम में भी गिरावट आयी है और ये 99,800 रुपये प्रति किलो पर आ गया है.
मुंबई में 22 कैरेट सोना कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद के सामान भाव पर 97,300 रुपये की दर से बिक रहा है जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 97,450 रुपये पर बिक रहा है.
आपके शहर में सोने के लेटेस्ट रेट्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,450 रुपये पर कारोबार कर रहा है. लखनऊ में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह, मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये की दर से बिक रहा है.
बेंगलुरू में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये की दर पर कारोबार कर रहा है. जबकि चेन्नई में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये पर बिक रहा है.
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 89,240 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,300 रुपये पर बिक रहा है. हैदराबाद की अगर बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोना 89,190 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 97,300 रुपये की दर से बिक रहा है.
कैसे तय होता है दाम?
सोने के दाम सिर्फ मांग और आपूर्ति के हिसाब से ही तय नहीं होता है, जैसा की हम अब तक जानते आए हैं. बल्कि इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है, जैसे- वैश्विक बाजार, लंदन का ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट. इसके अलावा, डॉलर में उतार चढ़ावा, भूराजनीतिक तनाव समेत कई फैक्टर इस पर असर डालते हैं. भारत में सोना को खास स्थान है. किसी भी शादी-ब्याह या फिर पर्व त्योहार में इसका होना शुभ माना जाता है. इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोने का होना उसकी संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


