know the latest price of your city today on 29 May 2025 : पटना में 22 कैरेट सोना 89,390 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,470 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
know the latest price of your city today on 29 May 2025
सोने के दाम में गिरावट

Gold Price Today: अमेरिकी फेडरल कोर्ट की तरफ से लिबरेशन डे टैरिफ को असंवैधानिक बताने और उस पर रोक के बाद जहां एक तरफ शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है तो वहीं सोने के दाम में गुरुवार को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,340 रुपये की दर से बिक रहा है. जबकि, 24 कैरेट सोना 97,470 रुपये के भाव से कारोबार कर रहा है.
मुंबई में चांदी के दाम में 100 रुपये की गिरावट आयी है. एमसीएक्स पर सोना प्रति 10 ग्राम 94,673 रुपये पर बिक रहा है, तो वहीं चांदी 0.38 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 97,628 रुपये प्रति किलो की दर से आज सुबह कारोबार कर रही है.
आज आपके शहर में सोने की कीमत
अब आइये जानते हैं कि आपके शहर में सोने का क्या ताजा भाव चल रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें यहां पर 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,490 रुपये की दर से बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 97,629 रुपये है. इसी तरह, अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 89,390 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,520 रुपये के भाव से बिक रहा है.
पटना में 22 कैरेट सोना 89,390 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,470 रुपये पर कारोबार कर रहा है. हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,470 की दर से बिक रहा है. जबकि, बेंगलुरू में 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 97,470 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कोलकाता की अगर बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये तो वहीं 24 कैरेट सोना 97,470 रुपये की दर से बिक रहा है.
सोने के दम तय करने में कई फैक्टर का करते हैं, जैसे- अंतरराष्ट्रीय बाजार की दरें, आयात शुल्क और डॉलर की कीमत में उतार चढ़ाव. इसके अलावा, भारत में सोना धार्मिक लिहाज से भी काफी मायने रखता है. किसी भी पर्व त्योहार में इसे शुभ माना जाता है. साथ ही, निवेश के लिए सबसे सुरक्षित होने के साथ-साथ शादी-ब्याह में इसकी मांग और बढ़ जाती है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


