नाक में उंगली डालने से किन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं : आइए जानते हैं इस बारे में, नाक में उंगली डालने की आदत आपको कई तरह की समस्याओं से ग्रसित कर सकती है.
नाक में उंगली डालने से किन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं
कैसे छु़ड़ाएं ये आदत?
Nose Picking Habit : अगर आप नाक में उंगली डालने की आदत को छोड़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने तनाव और बोरियत को कम करने की कोशिश करें और नाक में जब भी उंगली डालने का मन करे तो खुद को व्यस्त करें. अगर बच्चों में इस तरह की आदत है, तो उन्हें प्यार से समझाएं और नेजल हाइजीन सिखाएं.

Nose Picking Habit : नाक में उंगली डालना कई लोगों की आदत होती है, मुख्य रूप से अकेले बैठे-बैठे लोग अपने नाक में उंगली डालते हैं. देखने और सुनने में भले ही आपको ये एक सामान्य आदत लगे, लेकिन अगर आप बार-बार अनजाने में या आदतन नाक में उंगली डाल रहे हैं, तो इससे आपको कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है. आइए जानते हैं नाक में उंगली डालने की आदत किन बीमारियों को देती हैं दावत ?
इन्फेक्शन का खतरा
नाक में उंगली डालने की आदत से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल, हमारी उंगलियों पर अनगिनत बैक्टीरिया होते हैं. ऐसे में जब आप बार-बार नाक में उंगली डालते हैं, तो ये सीधे म्यूकस मेम्ब्रेन के संपर्क में आ जाते हैं. इससे साइनस इंफेक्शन, नाक में फोड़े जैसी समस्या हो सकती है.
नाक से खून आना
नाक में बार-बार उंगली डालने से खून आ सकता है. दरअसल, नाक के अंदर की परत काफी नाजुक होती है. ऐसे में उंगली से नाक की परत पर खुरचने से वहां चोट लग जाती है और खून आ सकता है.
हो सकती है सांस की बीमारी
नाक में बार-बार उंगली डालना सांस की बीमारी को दावत दे सकता है. दरअसल, उंगली के जरिए खतरनाक बैक्टीरिया जैसे – Staphylococcus aureus हमारे नाक में पहुंच सकते हैं, जो बाद में सांस की नली तक जा सकते हैं. इससे खांसी, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं का खतरा रहता है.
ब्रेन तक पहुंच सकता है इन्फेक्शन
कुछ दुर्लभ मामलों में नाक के जरिए ब्रेन तक बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं क्योंकि नाक और दिमाग के बीच की हड्डी बहुत पतली होती है. इसकी वजह से मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है.
नाक में लग सकता है कट
नाखून लंबे होने पर अगर आप नाक में उंगली डालते हैं, तो नाक के अंदर कट लग सकता है जिसकी वजह से नाक के अंदर जलन, सूजन या घाव हो सकता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


