Sony-LG के TV खरीदने पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट ऑफर : इन टीवी पर मिल रहे डिस्काउंट ने कीमत को और भी कम कर दिया है. मार्केट में कई बेहतर प्राइस में हाई रिजॉल्यूशन के साथ कई शानदार टेलीविजन मिल रहे हैं.
Sony-LG के TV खरीदने पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट ऑफर
Discount Offer on TVs: भारतीय बाजार में लेटेस्ट फीचर्स के साथ कई शानदार टेलीविजन आ रहे हैं. इस लिस्ट में सैमसंग, LG और सोनी के टीवी शामिल हैं. इन टीवी पर इस समय बेहतर डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे हजारों रुपये की बचत की जा सकती है. इन ब्रांड्स के टीवी पर 60 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है.
Sony – 65 इंच

सोनी के 65 इंच के टीवी की खरीद पर 45 फीसदी की बचत की जा सकती है. Amazon पर ये टीवी 76,990 रुपये में मिल रहा है. इसके 55 इंच के मॉडल की कीमत 59,990 रुपये है. सोनी के इस टीवी में एलईडी डिस्प्ले लगी है. सोनी का ये मॉडल 4K रिजॉल्यूशन के साथ आता है. इस स्मार्ट टीवी में एप्पल एयरप्ले और एप्पल होमकिट भी मिलती है.
Samsung – 43 इंच

सैमसंग के 43-इंच के फुल HD स्मार्ट टीवी की Amazon पर MRP 40,400 रुपये दिखाई जा रही है. इस टीवी की खरीद पर 41 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे ये टेलीविजन 23,990 रुपये में मिल रहा है. इस टीवी का 1080 p का रिजॉल्यूशन है. इसमें ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा को भी ऑपरेट किया जा सकता है. ये टीवी रिमोट एक्सेस के साथ आता है.
VW – 43 इंच
VW 109 सेंटीमीटर (43-इंच) प्रो सीरीज 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट टीवी है. इसमें QLED डिस्प्ले लगी है. इस टीवी में वॉयस असिस्टेंट के साथ रिमोट मिलता है. इस टीवी में भी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म देख सकते हैं. इस टीवी की कीमत पर 60 फीसदी की छूट मिल रही है. Amazon पर इस टीवी की कीमत 19,990 रुपये है. इसके 32-इंच वाले मॉडल की कीमत 9,799 रुपये है. वहीं 55-इंच के टीवी की कीमत 28,499 रुपये है.
LG – 50 इंच

एलजी के 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट एलईडी टीवी पर 47 फीसदी की छूट मिल रही है. इस टीवी की कीमत 36,990 रुपये है. इसके 43 इंच के मॉडल की कीमत 29,990 रुपये और 55 इंच की कीमत 41,990 रुपये है. LG का ये टीवी 4K रिजॉल्यूशन के साथ आता है. इस टीवी में AI साउंड का फीचर भी मिलता है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


