शुभ विवाह मुहूर्त 2025: अप्रैल में शादी के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, क्योंकि इस माह में खरमास खत्म हो रहे हैं, इसके बाद से जमकर शादी की शहनाईयां बजेंगी.
शुभ विवाह मुहूर्त 2025
April Vivah Shubh Muhurat 2025: अभी खरमास चल रहे हैं ऐसे में मांगलिक कार्य की शुरुआत खरमास की समाप्ति के बाद ही होगी. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लगता है. सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे तब खरमास का समापन होगा. इस बार मीन खरमास कब खत्म होंगे, अप्रैल 2025 में शादी की शहनाईयां कब से गूंजेंगी, कितने मुहूर्त बन रहे है, आइए जानते हैं.
अप्रैल में खरमास 2025 कब खत्म ?
इस साल 14 मार्च से खरमास की शुरुआत हुई थी अब मीन खरमास की समाप्ति 13 अप्रैल 2025 को होगी. इसके बाद से सारे मांगिलक कार्य विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुरू हो जाएंगे.
अप्रैल 2025 विवाह मुहूर्त
- 14 अप्रैल 2025, सोमवार
- 16 अप्रैल 2025, बुधवार
- 17 अप्रैल 2025, बृहस्पतिवार
- 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार
- 19 अप्रैल 2025, शनिवार
- 20 अप्रैल 2025, रविवार
- 21 अप्रैल 2025, सोमवार
- 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार
- 29 अप्रैल 2025, मंगलवार
- 30 अप्रैल 2025, बुधवार
गुरु-शुक्र अस्त 2025

साल 2025 में गुरु 12 जून से 9 जुलाई तक 27 दिन के लिए अस्त होने वाले हैं. इसके अलावा शुक्र ग्रह 19 मार्च से 23 मार्च तक 4 दिन तक अस्त रहेंगे. इसके बाद दोबारा से 12 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 24 दिन तक शुक्र अस्त रहेंगे. इस दौरान शुभ काम नहीं होंगे.
अप्रैल में मांगलिक कार्य के लिए ये है सबसे शुभ दिन
इस बार अप्रैल 2025 में शुभ विवाह के लिए कुल 9 मुहूर्त बन रहे हैं लेकिन इसमें एक ऐसा दिन है जिसमें बिना मुहूर्त देखे सारे शुभ कार्य किए जा सकते हैं. ये है अक्षय तृतीया, इस दिन किए गए मांगलिक कार्य, खरीदारी, नए काम की शुरुआत का दोगुना फल मिलता है, सुख-समृद्धि दस्तक देती है. भविष्य में उन्नति के मार्ग खुलते हैं. इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को है. अक्षय तृतीया पर
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


