मस्ट वॉच हैं ये 5 साउथ फिल्में अगर एक्शन और थ्रिलर हैं पसंद : इनमें एक्शन और थ्रिलर के साथ-साथ एडवेंचर भी देखने को मिलेगा. एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्में देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर ऐसी कई शानदार फिल्में मौजूद हैं.
मस्ट वॉच हैं ये 5 साउथ फिल्में अगर एक्शन और थ्रिलर हैं पसंद
Action-Thriller Films On OTT: एक्शन-थ्रिलर फिल्म एल2: एमपुरान सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है इसीलिए इसे ओटीटी पर आने में वक्त लगेगा. लेकिन अगर आप इसी तरह की एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्में देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर ऐसी कई शानदार फिल्में मौजूद हैं.
हम आपको ऐसी साउथ फिल्मों की लिस्ट दे रहे हैं जिनमें एक्शन और थ्रिलर के साथ-साथ एडवेंचर भी देखने को मिलेगा. ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हैं.
1. कांतारा
2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा’ में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को खुद ऋषभ ने ही डायरेक्ट भी किया है. फिल्म एक युवा आदिवासी की कहानी है जो इंसाप पाने के लिए अपने पूर्वजों की परंपराओं को अपनाता है.
2. सालार
प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो 2023 में पर्दे पर आई थी. फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन भी नजर आए थे. फिल्म दो बचपन के दोस्तों- देव और वर्धराज की कहानी है, जो बड़े होकर एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं.
3. आरआरआर
एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एक्शन-थ्रिलर और एडवेंटर से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी. जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.
4. मेरी क्रिसमस
विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ एडवेंचर और थ्रिलर का भरपूर डोज देती है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन ओटीटी पर इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. श्रीराम राघवन के डायरेक्शन वाली ये फिल्म हिंदी और तमिल में ओटीटी पर मौजूद है.
5. मिस्टर बच्चन
‘मिस्टर बच्चन’ में भी आपको भर-भरकर एक्शन देखने को मिलेगा. रवि तेजा की ये फिल्म भारतीय इंडस्ट्रिलिस्ट सरदार इंदर सिंह पर पड़े इनकम टैक्स रेड पर बेस्ड है. फिल्म का डायरेक्शन हरीश शंकर ने किया है जो कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


