Nimrat And Abhishek Dating Rumour Going Viral : अभिषेक बच्चन से अफेयर के रूमर्स के बीच निमरत कौर का एक पुराना कमेंट वायरल हो रहा है. दरअसल वे अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर हैरान कर देने वाली बात कह देती हैं
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी पर निमरत कौर ने किया था कमेंट
Nimrat And Abhishek Dating Rumour Going Viral
Nimrat Reaction On Aish-Abhishek Marriage: निमरत कौर इन दिनों अभिषेक बच्चन के साथ अपने अफेयर के रूमर्स को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादीशुदा जिंदगी में निमरत कौर की वजह से ही प्रॉब्लम्स शुरू हुई हैं. इन सबके बीच अब निमरत का शादी को लेकर एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अभिषेक-ऐश की शादी को लेकर निमरत कौर ने क्या कहा था?
दरअसल ‘दसवीं’ के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा था कि उनकी शादी को हाल ही में 15 साल पूरे हुए हैं और इतना कहने के बाद अभिषेक और एंकर ने ‘टचवुड’ कहा. यह सुनकर निमरत कुछ ऐसा कमेंट करती हैं कि अभिषेक भी हैरान रह जाते हैं. वह कहती है, ‘शादियां लंबे समय तक नहीं टिकतीं’ और हंसती हैं. जूनियर बच्चन उन्हें ‘धन्यवाद’ कहते हैं और दोनों हंसने लगते हैं.

अभिषेक ने ऐश्वर्या को बताया था अपना सपोर्ट सिस्टम
वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने निमरत कौर के सामने अपनी पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ की थी. अभिषेक ने कहा था, ‘मेरी वाइफ इस मामले में एक्स्ट्रा ऑडिनरी है. वो हमेशा मेरे लिए एक सपोर्ट रही हैं. मैं बहुत किस्मत वाला रहा हूं, मेरा पूरा परिवार रहा है. ऐश्वर्या जैसी लाइफ पार्टनर मिलने की सबसे अच्छी बात ये है कि वो इसी बिजनेस से हैं. वो समझ गई है, वो ये काम मुझसे थोड़ा पहले से कर रही है. तो वो दुनिया को जानती है. वो ये सब झेल चुकी है.’
इस दौरान अभिषेक की बातें सुनकर निमरत मुस्कुराती नजर आई थीं.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 2007 में हुई थी
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को एक दशक से ज्यादा समय हो गया है. इस जोड़े ने 2007 में शादी की और कुछ साल बाद अपनी बेटी आराध्या का वेलकम किया. फिलहाल काफी टाइम से इस जोड़ी के तलाक के रूमर्स फैले हुए हैं. ये सब तब शुरू हुआ था जब अंबानी फैमिली की शादी में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ अकेले पहुंची थीं.
वहीं अभिषेक अपने पेरेंट्स और अपनी बहन के साथ पहुंचे थे. इसके बाद कई मौकों पर ऐश्वर्या बेटी के साथ ही नजर आईं और अभिषेक नदारद दिखे. वहीं अब अभिषेक के दसवीं एक्ट्रेस निमरत कौर संग अफेयर्स के रूमर्स फैले हुए हैं. हालांकि अभी तक इन अफवाहों पर अभिषेक और निमरत कौर की और से कोई रिएक्शन नहीं आया है.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


