Amyra Dastur Slaying In Glamorous Black Outfit : चलिए एक्ट्रेस का ये अंदाज आपको भी दिखाते हैं. एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है. ब्लैक आउटफिट में उनका लेटेस्ट और सिजलिंग लुक देखने को मिला है.
Amyra Dastur Slaying In Glamorous Black Outfit
अमायरा दस्तूर का लेटेस्ट फोटोशूट

मॉडल और एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. वह हमेशा ही अपने काम और ग्लैमरस अंदाज की वजह से छाई रहती हैं. इस बीच अमायरा का ग्लैमरस फोटोशूट सामने आया है जोकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. चलिए ब्लैक आउटफिट में उनका लेटेस्ट लुक दिखाते हैं.
अमायरा दस्तूर की पर्सनल लाइफ

अमायरा दस्तूर हिंदी फिल्मों के साथ साथ पंजाबी और साउथ इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं. इनका जन्म 7 मई 1993 को मुंबई में एक पारसी परिवार में हुआ है. पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई के एचआर कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री हासिल की हुई है.
अमायरा दस्तूर का करियर

करियर की बात करें तो अमायरा दस्तूर ने मनीष तिवारी की रोमांटिक ड्रामा ‘इस्सक’ से शुरुआत की थी जहां उनकी जोड़ी प्रतीक बब्बर के साथ देखने को मिली थी. वहीं तमिल सिनेमा में अमायरा दस्तूर ने केवी आनंद द्वारा निर्देशित अनेगन के जरिए करियर शुरू किया था. इस फिल्म में तो अमायरा ने सुपरस्टार धनुष के साथ काम किया था.
अमायरा दस्तूर मॉडलिंग में भी एक्टिव

अमायरा दस्तूर फिल्मों के साथ-साथ आज भी मॉडलिंग जगत में एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर सामने आई उनकी लेटेस्ट फोटो ये बात साबित करती हैं. वह फिल्मों के साथ साथ फैशन इवेंट्स में भी हिस्सा लेती हैं. हाल में ही वह एक परफ्यूम ब्रैंड के मालिकों के साथ शोस्टॉपर के रूप में रैंपवॉक करती दिखीं.
अमायरा की वेब सीरीज

देश ही क्यों अमायरा दस्तूर ग्लोबली भी अपनी पहचान बनाने में जुटी हुई हैं. उनकी पहली इंटरनेशनल प्रोजेक्ट कुंग फू योगा है जहां उन्होंने जैकी चैन के साथ अभिनय किया है. ओटीटी जगत की बात करें तो अमायरा को सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव और मुंबई मेरी जान में भी दर्शक देख चुके हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


