Who is Kishori Of Maharaj Film Shalini Pandey? : आमिर खान के बेटे जुनैद खान और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘महाराज’ में किशोरी का किरदार निभाकर एक्ट्रेस शालिनी पांडे खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं. किशोरी के किरदार में शालिनी पांडे की अदाकारी को खूब पसंद किया जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं शालिनी पांडे ‘महाराज’ से पहले भी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. आइए, यहां जानते हैं एक्ट्रेस शालिनी पांडे के बारे में कुछ बातें…
Who is Kishori Of Maharaj Film Shalini Pandey?
कौन हैं शालिनी पांडे?

1994 में जन्मीं शालिनी पांडे ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की भी कई फिल्मों में काम किया है. शालिनी पांडे ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी.थिएटर से फिल्मी दुनिया में किस्मत अजमाने वालीं शालिनी पांडे अपनी फैमली के खिलाफ जाकर एक्टिंग की दुनिया में आई थीं.
अर्जुन रेड्डी से डेब्यू

शालिनी ने संदीप रेड्डी वांगा की 2017 में आई फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से डेब्यू किया था. ‘अर्जुन रेड्डी’ में शालिनी ने विजय देवरकोंडा के अपोजिट लीड रोल निभाया था.
शालिनी की रणवीर सिंह के साथ फिल्म

शालिनी पांडे ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में लीड रोल किया था. ‘जयेशभाई जोरदार’ में शालिनी पांडे ने रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन वाइफ का किरदार निभाया था. शालिनी अब तक कई फिल्मों में छोटे-बड़े रोल कर चुकी हैं. शालिनी पांडे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपने ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं.
बॉलीवुड डेब्यू

अर्जुन रेड्डी के बाद शालिनी पांडे ने तमिल फिल्म 100% Kadhal में काम किया था. तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी अदाकारी का हुनर दिखा चुकीं शालिनी ने साल 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा था.
शालिनी पांडे की फिल्में

शालिनी पांडे ने ‘मेरी निम्मो’ नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में शालिनी ने निम्मो की दोस्त का कैमियो रोल किया था. फिर एक्ट्रेस ‘बमफाड़’ में नजर आईं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


