Malaika Seen Ignoring The Paps While Break Up Rumors : मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्टर ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया, लेकिन मलाइका ने उनको बर्थडे विश तक नहीं, जिसके बाद अब एक्ट्रेस पैप्स को भी इग्नोर करती नजर आईं.
Malaika Seen Ignoring The Paps While Break Up Rumors : मलाइका अरोड़ा पिछले 5 साल से खुद से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. हालांकि, आए दिन दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी तेजी से फैलती हैं. पिछले साल 2023 में भी दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, जिसके बाद दोनों ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था, जिसके बाद इस साल 2024 में भी उनके ब्रेकअप की खबरें आती रही हैं. वहीं, इस बार इस मामले ने थोड़ी तुल पकड़ ली है, जिसके पीछे की वजह है एक्टर का जन्मदिन.
Malaika Seen Ignoring The Paps While Break Up Rumors

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया और इस खास मौके पर मलाइका न तो उनकी बर्थडे पार्टी में नजर आईं और न ही उन्होंने एक्टर को बर्थडे विश किया, जिसके बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. इसी बीच सोशल मीडिया पर मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैप्स को इग्नोर करती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस अपनी गाड़ी के अंदर बैठी हैं, जबकि पैप्स बाहर की और से उनकी फोटो-वीडियो लेते नजर आ रहे हैं.
अर्जुन की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं मलाइका
हालांकि, उन वीडियो में मलाइका की मौजूदगी का कोई संकेत नहीं मिला. पार्टी में वरुण धवन, संजय कपूर, महीप कपूर और जान्हवी कपूर बर्थडे बॉय के लिए चीयर करते नजर आए, लेकिन मलाइका कहीं नजर नहीं आईं. इस साल की शुरुआत में भी अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की अफवाहों ने सुर्खियों बटोरी थी, न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने पिंकविला को बताया था कि दोनों का रिश्ता बहुत खास था और दोनों एक-दूसरे के दिलों में खास जगह बनाए रखेंगे, लेकिन अब उन्होंने अलग होने का फैसला किया है.
ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका की चुप्पी

वीडियो में मलाइका पैप्स की ओर देखती भी नहीं है. हालांकि, अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर न तो मलाइका और न ही अर्जुन कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. इन अफवाहों की शुरुआत भी अर्जुन के बर्थडे से हुईं, जहां मलाइका ने एक्टर को बर्थडे विश करने की जगह एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिन पर मैं अपनी आंखें बंद करके और अपनी पीठ मोड़कर भरोसा कर सकती हूं’. वहीं, अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी के कई इनसाइड वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


