2025 में ओटीटी पर देखें ये शीर्ष 6 मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में : इनमें ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ से लेकर ‘फ्रेडी’ जैसी फिल्में शामिल हैं. मिस्ट्री, क्राइम और सस्पेंस से भरपूर अनगिनत फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही हैं.
2025 में ओटीटी पर देखें ये शीर्ष 6 मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में
Mystery-Thriller Films On OTT: ओटीटी पर अलग-अलग जोनर की अनगिनत फिल्में अवेलेबल हैं. अगर आप मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं तो आज आपको ऐसी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट बता रहे हैं. सस्पेंस से भरपूर ये फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है.
1. तलवार

दिवंगत एक्टर इरफान खान की फिल्म ‘तलवार’ रियल लाइफ इंसिडेंट पर बेस्ड है. ये फिल्म नोएडा में आरुषी तलवार की हुआ रहस्मयी मौत पर बनी है. 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में इरफान खान के अलावा कोंकणा सेन शर्मा और तब्बू भी अहम रोल में थे. इस क्राइम और सस्पेंस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
2. आखिरी सच

तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘आखिरी सच’ दिल्ली के बुराड़ी मर्डर केस पर आधारित हैं. 2018 में बुराड़ी में चुंडावत परिवार के ग्यारह लोगों ने एक साथ मौत हो गई थी. परिवार के दस लोग फांसी पर लटके मिले थे. वहीं बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. इस हादसे पर बनी ‘आखिरी सच’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.
3. एक था टाइगर

सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ भी एक मिस्ट्री-ड्रामा है. कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है. 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं.
4. फ्रेडी

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘फ्रेडी’ 2022 में रिलीज हुई थी. सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये फिल्म देखकर आप कांप जाएंगे. ‘फ्रेडी’ में कार्तिक के साथ अलाया फर्नीचरवाला बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी थीं. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
5. फिर आई हसीन दिलरुबा

तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा एक मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी फिल्म है. ये फिल्म हसीन दिलरुबा का सीक्वल है जिसमें आपको एक तरफा प्यार और मर्डर की अनोखी दास्तान देखने को मिलेगी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.
6. कंतारा

ऋषभ शेट्टी को फिल्म ‘कंतारा‘ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था. ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने खुद डायरेक्ट भी किया था. अब ‘कंतारा’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


