इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में-सीरीज : इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलेगा. नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर एक से बढ़कर फिल्में और सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं जिन्हें आप भी एंजॉय कर सकते हैं.
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में-सीरीज
OTT Releases This Week: डिजिटल दौर में दर्शक सिनेमाघरों से ज्यादा घर में बैठकर फिल्में एंजॉय करना पसंद करते हैं. ओटीटी ने दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट तक पहुंच को आसान बना दिया है. आय दिन अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग भाषा और जोनर की फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देती हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इस हफ्ते कौन-सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं.
ऑफिसर ऑन ड्यूटी

डायरेक्टर जीतू जोसेफ की फिल्म ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ भी अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ये मलयालम एक्शन और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 20 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.
खाकी: द बंगाल चैप्टर

‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ के बाद अब मेकर्स इस सीरीज का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं जिसका टाइटल ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ है. फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब 20 मार्च को ये इंतजार खत्म होने जा रहा है. इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर पाएंगे.
अनोरा

हॉलीवुड फिल्म ‘अनोरा’ 18 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ‘अनोरा’ ने ऑस्कर 2025 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम किया. 5 ऑस्कर जीतने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म 17 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
कन्नेड़ा

वेब सीरीज ‘कन्नेड़ा’ 1990 में सेट की गई वेब सीरीज है. इस सीरीज में उन पंजाबी युवाओं की कहानी दिखाई गई है जो 1984 के सिख दंगों के बाद कनाडा जाकर गैंगस्टर बन जाते हैं. वे अपने गानों के जरिए नस्लवाद और मुश्किलों का सामने करता है. लेकिन फिर वो किसी गैंग का हिस्सा बन जाता है. ये वेब सीरीज 21 मार्च को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.
मिस्ट्री: द रेसिडेंस

हॉलीवुड डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘मिस्ट्री: द रेसिडेंस‘ एक पॉलिटिकल ड्रामा है जो कि पॉपुलर राइटर केट एंडरसन ब्रोअर की इसी नाम की किताब से इंस्पायरड है. ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


