5 रुपये से कम की डेली लागत के साथ BSNL का यह प्लान मचा रहा धूम: यह रिचार्ज कराने के बाद ग्राहकों को 6 महीने तक वैलिडिटी की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. BSNL 5 रुपये से भी कम की डेली लागत में लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा दे रही है. BSNL 897 रुपये के प्लान में 6 महीने की वैलिडिटी दे रही है
5 रुपये से कम की डेली लागत के साथ BSNL का यह प्लान मचा रहा धूम!
BSNL Recharge Plan: प्राइवेट कंपनियों के महंगे रिचार्ज से मोबाइल उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ गया है. इसके चलते बड़ी संख्या में लोग BSNL के साथ जुड़े थे. सरकारी टेलीकॉम कंपनी सस्ते रिचार्ज प्लान में छप्परफाड़ फायदे देती है. आज हम BSNL के एक ऐसे ही प्लान की बात करने जा रहे हैं, जिसकी डेली लागत 5 रुपये से भी कम है, लेकिन इसमें लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा समेत कई फायदे मिलते हैं. यह रिचार्ज कराने के बाद आपको सितंबर तक वैलिडिटी और कॉलिंग की चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी.
वैलिडिटी के साथ इस BSNL प्लान में मिलेगा डेली डेटा

अगर आप BSNL का ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ डेली डेटा का बेनेफिट भी मिले तो 997 रुपये वाला रिचार्ज पैक लिया जा सकता है. इस प्लान की वैलिडिटी 160 दिन है. इस दौरान यूजर्स को अनलिमिडेट कॉलिंग, रोजाना 100 SMS के साथ-साथ डेली 2GB डेटा भी ऑफर किया जा रहा है. यह लिमिट पूरी होने के बाद कम स्पीड पर डेटा एक्सेस किया जा सकता है. यह प्लान लंबी वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा ऑफर कर रहा है.
BSNL के इस प्लान में मिल रही 6 महीने की वैलिडिटी

BSNL लंबी वैलिडिटी वाले कई प्लान पेश करती है. इनमें 150 दिनों से लेकर 425 दिनों तक की वैलिडिटी वाले प्लान शामिल हैं. आज हम 180 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की चर्चा कर रहे हैं. इस प्लान की कीमत 897 रुपये है. इस प्लान में BSNL पूरे छह महीने की वैलिडिटी के साथ देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS ऑफर कर रही है. इसके साथ ही प्लान में कुल 90GB डेटा दिया जा रहा है. यह लिमिट पूरी होने के बाद यूजर्स 40Kbps की स्पीड पर इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे. यह प्लान उन लोगों के बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जो अपना BSNL कनेक्शन कॉलिंग के लिए ज्यादा यूज करते हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


