Zomato Launched New Feature: कंपनी ने अपना एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Book Now-Sell Anytime है. यह कंपनी का पहला इंडियन टिकटिंग प्लेटफॉर्म है.
Zomato Launched New Feature

Zomato New Feature: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) देश में एक काफी प्रचलित प्लेटफॉर्म माना जाता है. इस ऐप के जरिए लोग अपने हिसाब से अपना मनपसंद खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इसी बीच कंपनी ने अपना एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Book Now, Sell Anytime है. यह कंपनी का पहला इंडियन टिकटिंग प्लेटफॉर्म है जिससे अब आप किसी भी इवेंट के टिकट एडवांस में बुक कर सकते हैं.
कैसे काम करता है ये नया फीचर
Pre-sale for the Zomato Feeding India Concert with @DUALIPA goes live NOW for all HSBC card holders. Good time to reconnect or make friends with HSBC card holders 😉
Thank you @HSBC_IN team for your support in making ZFIC possible. You have our love and gratitude.
Lastly, an…
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) August 27, 2024 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Book Now, Sell Anytime फीचर से लोगों को काफी फायदा होने वाला है.
- ग्राहक जैसे ही जोमैटो ऐप पर कोई इवेंट लाइव होता है, वैसे ही वह अपने पसंदीदा इवेंट का टिकट ऐप की मदद से बुक कर सकते हैं.
- वहीं अगर किसी का प्लान चेंज होता है तो वह अपना टिकट जोमैटो ऐप पर अपनी मनचाही कीमत पर लिस्ट कर सकते हैं.
- जैसे ही कोई कस्टमर आपके लिस्ट किए हुए टिकट को खरीदता है वैसे ही आपका टिकट कैंसल हो जाएगा और नए व्यक्ति को नया टिकट जनरेट कर दिया जाएगा.
- वहीं टिकट बेचने वाले व्यक्ति को उसके टिकट का पूरा पैसा उसके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा जितने में उसने टिकट प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया था.
ब्लैक मार्केट से बचने के लिए नियम

- अब कंपनी के अनुसार, बड़े इवेंट्स के दौरान टिकटों की ब्लैट मार्केटिंग और ज्यादा कीमतों से बचने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं.
- कंपनी के अनुसार, एक कस्टमर एक कैटेगरी में अधिकतम 10 टिकट ही खरीद सकता है.
- कंपनी लगातार प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग करेगी जिससे इस फीचर का कोई गलत लाभ न उठाए.
- हर इवेंट के लिए एक निश्चित मूल्य निर्धारित किए जाएंगे. हर इवेंट में टिकट का मूल्य अलग-अलग हो सकता है.
- ऐसे में कंपनी ने इस नए फीचर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर भी विचार किया है. साथ ही इस नए फीचर से टिकटिंग प्लेटफॉर्म में एक नया मुकाबला हो सकता है. इस फीचर से कई लोगों को फायदा मिलने वाला है.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


