Patralekhaa Shared She Was Slapped By Co-Star On Set : एक्ट्रेस पत्रलेखा ने खुलासा किया कि ‘आईसी 814 द कंधार हाईजैक’ की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें को-स्टार ने थप्पड़ भी मारा था.
Patralekhaa Shared She Was Slapped By Co-Star On Set
बॉलीवुड के बेहरीन एक्टर राजकुमार राव इन दिनों फिल्म ‘स्त्री 2’ से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. वहीं अब राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा की सीरीज ‘आईसी 814 द कंधार हाईजैक’ रिलीज होने जा रही है. पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई समस्याओं के बारे में बताया है.

राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने खुलासा किया कि उन्हें शूटिंग के दौरान प्लेन में घुटन हो रही थी और उनके को-स्टार ने उन्हें जोरदार थप्पड़ भी रसीद कर दिया था.

पत्रलेखा ने न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि, ‘एयरक्राफ्ट के अंदर मुझे बहुत ज्यादा क्लॉस्ट्रोफोबिया हो रहा था. 100 से ज्यादा क्रू उस प्लेन में थे और सच वो बहुत क्लॉस्ट्रोफोबिक था. साउंड की वजह से बार-बार एयर कंडीशन को भी ऑन एंड ऑफ किया जा रहा था.’

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ‘जब शूट खत्म हुआ तो मुझे बहुत अजीब सा महसूस हुआ. इस सिचुएशन से बाहर आने के लिए मुझे करीब एक हफ्ता लगा था. मैं बीमार पड़ी, अनुभव सर (अनुभव सिन्हा) बीमार हो गए. वह प्रोसेस बहुत ही टफ था, क्योंकि खत्म होने के बाद भी मेरा दिमाग बार-बार वहीं जा रहा था. मैं कभी भी इस तरह की हाइजैक सिचुएशन में नहीं फंसना चाहती, क्योंकि सब कुछ एकदम रियल लग रहा था.’

को-स्टार से पत्रलेखा को शूटिंग के दौरान एक जोरदार थप्पड़ भी पड़ा था. पत्रलेखा ने बताया कि, ‘मुझे भी एक जोरदार थप्पड़ पड़ा. सर ने मुझे पहले ही बताया था कि तापसी (तापसी पन्नू) ने फिल्म ‘थप्पड़’ में 15 तमाचे खाए थे, तो उसे सुनकर मैं जोश में आ गई और बोला चलो करते हैं. मैंने कहा, मारो. तब मुझे ये समझ आया कि ये आसान नहीं है.’

बता दें कि अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी ‘IC-814 द कंधार हाईजैक’ साल 1999 की सच्ची घटना पर आधारित है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर गुरुवार, 29 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से स्ट्रीम होगी.

‘IC-814 द कंधार हाईजैक’ में पत्रलेखा के अलावा विजय वर्मा, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, मनोज पहवा, अमृता पुरी, दिब्येंदु भट्टाचार्या आदि भी देखने को मिलेंगे.

बता दें कि पत्रलेखा और राजकुमार राव ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया था. इसके बाद दोनों कलाकारों ने साल 2021 में शादी रचा ली थी.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


