Worth Watching Trailer Of Gullak Season 4 Is Out : TVF (द वायरल फीवर) कई शानदार सीरीज में से एक ‘गुल्लक’ के चौथे सीजन का दिल छू लेने वाला ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसको देख फैंस के अंदर सीरीज को देखने का उत्साह दोगुना हो चुका है. चलिए नजर डालते हैं दमदार जारी हुए दमदार ट्रेलर पर.
Worth Watching Trailer Of Gullak Season 4 Is Out : अपने बेहतरीन कंटेंट्स और सीरीज के लिए पसंद किए जाने वाले TVF (द वायरल फीवर) की सबसे फेमस सीरीज ‘गुल्लक’ के चौथे सीजन का दमदार और दिल छू लेने वाला ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसको देखने के बाद फैंस अब बेसब्री से इसकी स्ट्रीमिंग का इंतजार कर रहे हैं, जो 7 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर होने वाली है. जारी किए गए ट्रेलर को बेहद पसंद किया जा रहा है.
Worth Watching Trailer Of Gullak Season 4 Is Out

ट्रेलर में एक बार फिर मिश्रा परिवार की झलक के साथ-साथ नए किस्सों से सजे एक नए सफर की झलक भी देखने को मिल रही है. ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन काभी जबरदस्त और दिल को छूने वाला होगा. श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट ये वेब सीरीज एक लाइट हार्टेड फैमिली एंटरटेनर है, जिसके पिछले तीन सीजन जबरदस्त हिट रहे थे और अब सीरीज का चौथा सीजन भी धूम मचाने के लिए एकदम तैयार है.
7 जून को होगा ओटीटी पर स्ट्रीम ‘Gullak Season 4‘

श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट सीरीज ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन 7 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर होने वाली है. इस लाइट हार्टेड फैमिली एंटरटेनर सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर जैसे कलाकार एक बार फिर साथ में अपने दमदार शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीतते नजर आएंगे. सीरीज में ये सभी कलाकार मिश्रा परिवार के तौर पर नजर आते हैं, जो एक मिडिल क्लास फैमिली की जरूरतों और लाइफ को बखूबी दर्शकों के सामने पेश करते हैं.
‘गुल्लक 4’ का दमदार ट्रेलर जारी
हाल ही में Sony LIV और TVF (द वायरल फीवर) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सीरीज का ट्रेलर जारी करते हुए एक शानदार सा कैप्शन भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘लेकर जिंदगी की खनक, आ रही है नए किस्सों की ‘गुल्लक’! #GullakS4 की स्ट्रीमिंग 7 जून से एक्सक्लूसिव तौर से Sony LIV पर होगी.#NayeHisseNayeKisse #GullakOnSonyLIV’. ट्रेलर के साथ-साथ पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है.

आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


