Watch Blockbuster Movies-Series In Just Two Rupees Daily On OTT : ओटीटी लवर्स रोज महज 2 रुपये खर्च कर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज देख सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का ये प्लान लेना होगा. चलिए यहां डिटेल में जानते हैं.
OTT: आज कल लोग ओटीटी पर घर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं. वहीं ओटीटी पर भी हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि कई प्लेटफॉर्म के प्लान काफी महंगे हैं लेकिन आप महज रोज 2 रुपये खर्च कर महीने भर ‘स्त्री 2’ और ‘पाताल लोक जैसी तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में-सीरीज देख सकते हैं. चलिए यहां जानते हैं आखिर ये प्लान किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है.
Watch Blockbuster Movies-Series In Just Two Rupees Daily On OTT

ये फिल्में और सीरीज भी प्राइम लाइट पर कर सकते हैं एंजॉय
प्राइम पर रोज 2 रुपये खर्च कर आप एक्शन से लेकर इमोशनल कॉमेडी और मिस्ट्री फिल्मों को घर बैठे देख सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर बेबी जॉन के अलावा आप राम चरण की गेम चेंजर, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2, अजय देवन की सिंघम अगेन और बोमन ईरानी की मेहता बॉयज सहित कई फिल्में स्ट्रीम हो रही हैं. वहीं आप यहां पाताल लोक 2 जैसी शानदार सीरीज का लुत्फ भी उठा सकते हैं.
रोज 2 रुपये खर्च कर यहां देखें नई फिल्में और सीरीज
दरअसल आप अमेजॉन प्राइम लाइट पर रोज 2 रुपये खर्च करके ब्लॉकबस्टर फिल्में और सीरीज देख सकते हैं. फिलहाल प्राइम लाइट पर वरुण धवन की बेबी जॉन लेटेस्ट रिलीज फिल्म है.ये एक्शन थ्रिलर पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी हालांकि थिएटर में ये फिल्म खास परफॉर्म नहीं कर पाई अब ये प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश , वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ ने भी अहम रोल प्ले किए हैं.
कैसे लें रोज 2 रुपये खर्च करने वाला प्लान
बता दें कि अमेजॉन प्राइम लाइट पर रोज 2 रुपये खर्च करने वाला प्लान एक्चुअल में 67 रुपये का मंथली प्लान है. हालांकि अमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन का साल भर का प्लान 1499 रुपये है लेकिन कंपनी ने कस्टमर के लिए सस्ता प्लान भी निकाला है जिसका नाम अमेजॉन प्राइम लाइट है. इसके लिए आपको 799 रुपये का सालभर का प्लान लेना है इस हिसाब से इस प्लान का मंथली खर्च 66.58 रुपये यानी लगभग 67 रुपये हुआ और रोज का 2 रुपये हुआ. तो है ना बढ़िया प्लान आप भी इसे लेकर रोज अमेजॉन प्राइम लाइट पर एक से बढ़कर एक कॉन्टेंट वाली फिल्मों और सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं.
आज के ताजा रेट्स: सोना, चांदी, पेट्रोल-डीजल, LPG, डॉलर-रुपया और IPO GMP अपडेट
आपकी जेब, बचत और निवेश पर असर डालने वाले कई महत्वपूर्ण रेट्स हर दिन बदलते हैं। सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक, इन सभी अपडेट्स की सही जानकारी आपको बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद कर सकती है।
आज के प्रमुख रेट्स और मार्केट अपडेट्स
इन रेट्स पर नजर रखना क्यों जरूरी है?
सोना और चांदी निवेश और खरीदारी दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके दाम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर निवेशकों और ग्राहकों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें आपके मासिक बजट, यात्रा खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा IPO GMP निवेशकों को नए आईपीओ की संभावित लिस्टिंग और बाजार की धारणा का अंदाजा लगाने में मदद करता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
यदि आप कमोडिटी मार्केट, ईंधन कीमतों, करेंसी रेट्स और निवेश से जुड़े हर बड़े बदलाव पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही और समय पर जानकारी आपको बेहतर निवेश रणनीति बनाने और अपने खर्चों की प्रभावी योजना तैयार करने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स, कमोडिटी प्राइस और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


