This Hot Actress Did not give Even a Single Hit Film : साउथ की इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अब तक कोई हिट फिल्म नहीं दी है लेकिन उनकी एक फिल्म है जिसने 1000 करोड़ का कलेक्शन किया था.
This Hot Actress Did not give Even a Single Hit Film
साउथ की कई एक्ट्रेसेस हैं जो बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और अपनी खास जगह बना रही हैं. एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड में बैक टू बैक कई फिल्मों के साथ अपनी जगह बना ली है

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उसे इंडस्ट्री में 19 साल हो चुके हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया हैं. तमन्ना ने बॉलीवुड में कोई भी हिट फिल्म नहीं दी है फिर भी लोग उन्हें स्टार कहते हैं.

तमन्ना ने हाल ही में स्त्री 2 में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है. उनका डांस नंबर हर जगह वायरल हो रहा है. लोग उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं.

तमन्ना ने 16 साल की उम्र में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. वो अब तक 85 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमें से कुछ ब्लॉकबस्टर रही हैं. जिसके बाद से उन्हें स्टार का स्टेटस मिल गया है.

तमन्ना भाटिया ने एसएस राजामौली की बाहुबली द बिगनिंग और बाहुबली 2 द कंक्लूजन में काम किया है. इस फिल्म के सेकंड पार्ट ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में तमन्ना की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है.

तमन्ना ने बॉलीवुड में चांद सा रोशन चेहरा से डेब्यू किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. उसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई थीं.

तमन्ना की नेट वर्थ की बात करें तो ये 120 करोड़ है. तमन्ना लग्जीरियस लाइफ जीती हैं. साथ ही वो एक फिल्म करने के 1-3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


