These 8 B-Town Actresses Charge Huge Amount For Film : बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो बेहतरीन काम करके अच्छी कमाई करती हैं. लेकिन एक एक्ट्रेस हैं जो टॉप पर हैं और एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेती हैं.
These 8 B-Town Actresses Charge Huge Amount For Film
हिंदी सिनेमा की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनका काम हर किसी को पसंद आता है. ये एक्ट्रेसेस बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस हैं जो काम अच्छा करने के साथ फीस भी तगड़ी लेती हैं. किसी की फीस 10 करोड़ तो कोई लेता है 20 करोड़ से भी ज्यादा
1. रश्मिका मंदाना

वैसे तो रश्मिका मंदाना साउथ की एक्ट्रेस हैं लेकिन रश्मिका ने ‘गुडबाय’ और ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट हिंदी फिल्में की हैं. इनकी आने वाली हिंदी फिल्म में ‘सिकंदर’ है जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका एक फिल्म के लिए 5 से 8 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.
2. कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत फिलहाल तो राजनीति में एक्टिव हैं लेकिन उनकी आने वाली फिल्म इमरजेंसी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत एक फिल्म का 10 से 12 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.
3. कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ की पिछली फिल्म फ्लॉप रही लेकन फिर भी इनकी डिमांड इंडस्ट्री में रहती ही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना एक फिल्म के 15 से 20 करोड़ रुपये वसूलती हैं.
4. श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्त्री 2 है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर एक फिल्म के 10 से 15 करोड़ रुपये वसूलती हैं.
5. करीना कपूर

‘क्रू’ की सफलता के बाद करीना कपूर की डिमांड भी इंडस्ट्री में बढ़ गई है. करीना की अगली फिल्म सिंघम अगेन है जो इसी साल रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना एक फिल्म के 8 से 10 करोड़ रुपये वसूलती हैं.
6. दीपिका पादुकोण

‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आ चुकी दीपिका पादुकोण अब ‘सिंघम अगेन’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी शानदार फिल्मों में नजर आने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.
7. प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा कई सालों से किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आईं. लेकिन आने वाले समय में वो कुछ फिल्मों में नजर आएंगी. प्रियंका इस समय हिंदी सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं जो एक फिल्म का 40 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.
8. आलिया भट्ट

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली आलिया टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट एक फिल्म का 12 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब, बजट और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
हर दिन कुछ ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब, घरेलू बजट और निवेश योजनाओं पर पड़ता है। सोना-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG के रेट, कच्चे तेल की चाल, डॉलर-रुपया विनिमय दर और IPO GMP तक—ये सभी जानकारी आपके वित्तीय फैसलों को प्रभावित कर सकती है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों जरूरी हैं ये अपडेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव निवेशकों के साथ-साथ खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG के रेट सीधे आपके मासिक खर्च और महंगाई पर असर डालते हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार की दिशा का संकेत देती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई जरूरी वस्तुओं की लागत को प्रभावित करती है। दूसरी ओर, IPO GMP किसी नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का शुरुआती संकेत माना जाता है।
एक जगह पाएं सभी जरूरी वित्तीय अपडेट्स
बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नियमित नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी न केवल आपको बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करती है, बल्कि बदलते बाजार और महंगाई के बीच अपने बजट और निवेश की बेहतर योजना बनाने में भी सहायक होती है।
लेटेस्ट रेट्स, मार्केट ट्रेंड्स और निवेश से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए NewsJagran पर बने रहें।


