Sunny Leone On Intimate Scene In Jism 2 : सनी लियोनी को सबसे पहले बिग बॉस 5 में देखा गया था. इसके बाद वो फिल्म जिस्म 2 में नजर आईं. ये उनकी डेब्यू फिल्म थी.
Sunny Leone On Intimate Scene In Jism 2 : एक्ट्रेस सनी लियोनी ने 2012 में फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो काफी बोल्ड रोल में थीं. फिल्म में रणदीप हुड्डा संग उनके रोमांटिक सीन थे. लेकिन क्या आपको पता है कि इन सीन को करते हुए सनी अनकम्फर्टेबल हो गई थीं.
Sunny Leone On Intimate Scene In Jism 2
सनी को लेकर महेश भट्ट ने कहा था ये

महेश भट्ट ने IANS से बातचीत में कहा था, ‘मुझे पता था कि सनी शर्मिली इंसान है. क्योंकि वो अडल्ट स्टार है इसका मतलब ये नहीं कि उसने शर्माना छोड़ दिया है. रणदीप हुड्डा संग लवमेकिंग सीन के दौरान सनी को बहुत मुश्किल हुई, वो कम्फर्टेबल फील नहीं कर रही थी. जो नजर आता है वो होता नहीं है. हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती. हर सैनिक बहादुर नहीं होता. हर अडल्ट स्टार बोल्ड नहीं होता. कभी कभी रियलिटी अलग होती है.’
बता दें कि जब सनी बिग बॉस 5 के अंदर थीं तभी उन्हें महेश भट्ट ने फिल्म जिस्म 2 के लिए साइन कर लिया था. महेश भट्ट घर के अंदर गए थे और उन्होंने सनी लियोनी को फिल्म के लिए साइन कर लिया था. ये फिल्म 2003 में आई बिपाशा बसु की फिल्म जिस्म की सीक्वल है. जिस्म में बिपाशा ने स्टीमी सीन्स दिए थे, जो काफी चर्चा में रहे थे.
अजनबी को नहीं किया किस

वहीं सनी लियोनी ने इसे लेकर कहा था- बहुत लोगों को लगता है कि मैंने बहुत अलग-अलग लोगों के साथ काम किया है, लेकिन ये इससे अपोजिट है. जिस्म 2 से पहले मैंने किसी अजनबी को किस नहीं किया था. मुझे पता है कि मुझे लेकर लोगों की एक अलग अवधारणा है. लेकिन जिस्म 2 पहली फिल्म थी, जिसमें मैंने एक शख्स संग इंटीमेट सीन दिए जिसे मैं जानती तक नहीं थी.
सनी लियोनी जैकपॉट, शूटआउट एट वडाला, रागिनी एमएमएस 2, हेट स्टोरी 2, वन नाइट स्टैंड, नूर, रईस, अर्जुन पटियाला जैसी फिल्में की हैं. अब उनके हाथ में Quotation Gang Part 1, रंगीला, शेरो, हेलेन, UI, The Battle of Bhima Koregaon, कोका कोला जैसी फिल्में हैं.
आज क्या बदला? आपकी जेब और निवेश से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स
सोने-चांदी की कीमतों से लेकर पेट्रोल-डीजल, LPG, CNG, PNG, कच्चे तेल, डॉलर-रुपया रेट और IPO GMP तक, हर दिन कई ऐसे आंकड़े बदलते हैं जिनका सीधा असर आपके खर्च, बचत और निवेश पर पड़ता है। इसलिए किसी भी वित्तीय फैसला लेने से पहले इन महत्वपूर्ण रेट्स और बाजार संकेतकों की जानकारी होना जरूरी है।
आज के लाइव रेट्स और मार्केट अपडेट्स
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये अपडेट्स?
सोना और चांदी केवल आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश का भी लोकप्रिय माध्यम हैं। इनके भाव में बदलाव का असर निवेशकों और खरीदारों दोनों पर पड़ता है। वहीं पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG और PNG की कीमतें सीधे आपके घरेलू बजट, परिवहन खर्च और महंगाई को प्रभावित करती हैं।
कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बताती हैं, जबकि डॉलर-रुपया विनिमय दर आयात-निर्यात, विदेशी निवेश और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत तय करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा IPO GMP नए आईपीओ को लेकर बाजार की धारणा और संभावित लिस्टिंग प्रदर्शन का संकेत देता है।
एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
यदि आप बाजार, कमोडिटी, ईंधन और निवेश से जुड़ी हर बड़ी हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो इन अपडेट्स को नियमित रूप से ट्रैक करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय पर सही जानकारी आपको बेहतर निवेश, समझदारी भरे खर्च और मजबूत वित्तीय योजना बनाने में मदद करती है।
आज के सभी लेटेस्ट रेट्स, बाजार अपडेट्स और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए NewsJagran के साथ जुड़े रहें।


